एंटी-टेररिज्म स्क्वॉयड की टीम पहुंचेगी झारखंड, साहिबगंज में पकड़े गए बांग्लादेशी से करेगी पूछताछ
साहिबगंज में गिरफ्तार बांग्लादेशी घुसपैठिया मो. सुमन मियां को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रांची से पहुंची एटीएस टीम ...और पढ़ें

बांग्लादेशी युवक से पूछताछ करेगी ATS। फाइल फोटो
HighLights
बांग्लादेशी घुसपैठिया मो. सुमन मियां न्यायिक हिरासत में।
रांची से एटीएस टीम जांच के लिए साहिबगंज पहुंची।
भारत प्रवेश उद्देश्य, श्रीनगर साथियों पर होगी पूछताछ।
संवाद सहयोगी, साहिबगंज। साहिबगंज में गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक मो. सुमन मियां को लंबी पूछताछ के बाद रविवार दोपहर जीआरपी पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मामले की जांच के लिए रविवार को रांची से एटीएस की एक सदस्यीय टीम जीआरपी थाना पहुंची।
टीम ने थाना प्रभारी सत्यदेव राम से जानकारी ली और दस्तावेज मांगे। पुलिस ने सुमन से जुड़े जरूरी कागजात और उसके पास मिली पाकिस्तान तथा नेपाल की मुद्रा टीम को सौंपी।
एटीएस टीम दस्तावेजों की जांच रांची में करेगी। इसके बाद जांच के लिए कुछ टीमों के साहिबगंज आने और मंडल कारा में बंद सुमन मियां से पूछताछ करने की संभावना है।
टीम यह जानने की कोशिश करेगी कि वह भारत कैसे आया, किस एजेंट ने भेजा, आने का उद्देश्य क्या था और श्रीनगर में उसके कितने साथी हैं। उससे पाकिस्तान और नेपाल की मुद्रा के स्रोत के बारे में भी पूछा जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ट्रेन में चेन पुलिंग के बाद सुमन की पहचान और गिरफ्तारी का मामला सामने आया था। आरपीएफ टीम उसे बड़हरवा से साहिबगंज लेकर आयी।
एसपी अमित कुमार सिंह ने जीआरपी को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया और जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस से सहयोग लेने को कहा।
तीन हजार से अधिक घुसपैठिया का दावा
बांग्लादेशी घुसपैठिया मो. सुमन मियां के अनुसार श्रीनगर में तीन हजार से अधिक बांग्लादेशी नागरिक हैं। उसके अनुसार, कुछ लोग कबाड़ की दुकान चलाते हैं और कुछ कबाड़ चुनने सहित अन्य काम करते हैं।
उसने एजेंटों के जरिए रोजगार की व्यवस्था होने और सीमा पार करने के बाद ट्रेन से आसानी से गंतव्य तक पहुंचने की बात भी कही। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- श्रीनगर में 3000 से अधिक घुसपैठिए, कबाड़ का करते हैं काम; झारखंड में पकड़े गए बांग्लादेशी का खुलासा
यह भी पढ़ें- ब्रिटिश काल में झारखंड के मुसाबनी में मिली थी खदान, अब गिरिडीह में डुमरी के बाद बगोदर में भी मिला तांबे का बड़ा खजाना
