सौ मीटर दौड़ में महादेव वाक्ती रहे अव्वल
बरहड़वा प्रखंड के मिल्लत उच्च विद्यालय श्रीकुंड के मैदान में बंधन बैंक की बरहड़वा शाखा द्वारा बंधन स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में श्रीकुंड व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के कुल 24 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज): बरहड़वा प्रखंड के मिल्लत उच्च विद्यालय श्रीकुंड के मैदान में बंधन बैंक की बरहड़वा शाखा द्वारा बंधन स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में श्रीकुंड व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के कुल 24 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर का दौड़, बिस्कुट दौड़, गणित दौड़ एवं निशानेबाजी हुई। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजय प्रतिभागियों को बंधन बैंक की ओर से पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर बंधन बैंक के मैनेजर आलोक कुमार मंडल, अधिकारी श्यामल विश्वास, एरिया मैनेजर गीतामुनी चौधरी, रियाज राजा, अकमल हुसैन, अमीरूल इस्लाम, गुलफान हसन, मो सबीर अली, विवेकानंद घोष, प्रदीप दास, मृनाल राय, तापोस पाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
100 मीटर दौड़़ (लड़का) में प्रथम महादेव वाक्ती, द्वितीय मीशबाहुल हक व तृतीय नाजमी आलम, सौ मीटर दौड़ लड़की में प्रथम रजिया खातून, द्वितीय सकीना परबीन व तृतीय सिरीना खातून, गणित दौड़ लड़का में प्रथम फैजन हुसैन, द्वितीय अब्दुल करीम, तृतीय शहनाज आलम, गणित दौड़ लड़की में प्रथम लक्ष्मी ठाकुर, द्वितीय इशरात जहां, तृतीय फजीदा खातून, बिस्कुट दौड़ लड़का में प्रथम शमीम इस्लाम, द्वितीय सरफराज आलम व तृतीय पप्पू अंसार, बिस्कुट दौड़ लड़की में प्रथम अम्बिया खातून, द्वितीय अरिफा खातून व तृतीय मनसुरा खातून रहे।