Move to Jagran APP

एक कॉल ने ले ली जान... रात में घर से निकली लड़की ने सुबह वापस आकर तोड़ा दम, गले में दिखे रस्‍सी के निशान

Jharkhand Crime साहिबगंज के बरहेट में एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि वह सामूहिक दुष्‍कर्म की शिकार हुई होगी। गुरुवार रात एक कॉल के बाद लड़की अपने घर से निकली फिर सुबह घर वापस लौट आई। इसके कुछ देर रात बाद उसकी मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Published: Fri, 12 Apr 2024 01:08 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2024 01:08 PM (IST)
बरहेट में किशोरी की मौत, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका।

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज)। बरहेट थाना क्षेत्र की एक किशोरी की मौत शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

loksabha election banner

एक कॉल के बाद घर से निकली लड़की

किशोरी के पिता ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे उसकी बेटी के मोबाइल पर एक काॅल आया जिसके बाद वह घर से निकली। उन लोगों ने एक बाइक की आवाज भी सुनी। लगा कि वह आसपास ही कहीं गई होगी।

देर रात तक नहीं लौटी तो उन लोगों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह वह लौट आयी। घर में बिछावन पर लेटी और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

हाथ में अकबर का नाम, गले में रस्‍सी के निशान

उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम प्रसंग तलबड़िया के एक युवक से था। आशंका है कि वहीं उसकी बेटी को बुलाकर ले गया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो किशोरी के हाथ व पैर पर मेहंदी से अकबर लिखा हुआ है। गले में रस्सी के निशान भी हैं।

एक आशंका यह भी है कि घटना से क्षुब्ध होकर किशोरी ने स्वयं आत्महत्या कर ली हो। बरहेट थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ सिदो कान्हु की जयंती पर भोगनाडीह में लगे मेले में गई थी, जहां उसके साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें:

नींबू पहाड़ पर खदानों की जांच हुई तेज, तीन दिन से डटे हैं CBI अधिकारी; पांच लाख केबी घन मीटर पत्थर का हुआ अवैध खनन

Ranchi News: एम एस धोनी की शिकायत पर मिहिर दिवाकर जयपुर से गिरफ्तार, बचपन से थी दोस्ती; पढ़िए क्या है पूरा मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.