हत्याकांड के गवाह के घर से मिले आठ बम
?????? ???? ??????? ?? ??????? ???? ???? ???? ?????? ????? ???? ?? ?? ?? ?????? ?? ??????? ?? ???? ???? 8 ????? ?? ????? ??? ??? ????? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ?? ?? ?? ?? ????? ??? ??????? ??? ?? ?? ???? ?? ?? ?????? ??? ???? ??? ??? ?? ?? ?? ???? ??? 8 ?? ???? ??? ??? ????? ?? ?? ??
तालझारी (साहिबगंज) : राजमहल थाना क्षेत्र के शोभापुर गोढ़ी टोला गांव निवासी श्रवण मंडल के घर से मंगलवार सुबह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार ने आठ जिंदा बम बरामद किया है। बम वहां कैसे आया इसपर श्रवण मंडल की पत्नी पार्वती देवी ने अनभिज्ञता जताई।
पार्वती देवी ने बताया कि सुबह बरामदा में झाड़ू लगा रही थी। एक खटिया से बरामदा को घेरकर रखती है, ताकि रात में कोई मवेशी घर में नहीं घुस जाए। जैसे ही खटिया हटायी तो वहां एक झोला में बम भरकर रखा मिला। साथ में शराब के तीन खाली बोतल, चार प्लास्टिक गिलास, सिगरेट के टुकड़े व माचिस भी थे। पार्वती देवी ने तुरंत इसकी सूचना अपने पति को दी। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने जब इसकी पहचान बम के रूप में की तो मामले की जानकारी राजमहल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बम को बरामद किया। फिर इसे पानी में डुबा कर निष्क्रिय कर दिया।
पुलिस इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि बम के संबंध में श्रवण मंडल ने अनभिज्ञता जताया है, लेकिन यहां कैसे और किन लोगों के द्वारा बम रखा गया है यह एक जांच का विषय है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल श्रवण मंडल को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
---------------------------
हत्याकांड के गवाह है श्रवण, आज होनी है राजमहल कोर्ट में गवाही
राजमहल थाना क्षेत्र के शोभापुर गोढ़ी टोला गांव निवासी श्रवण मंडल के घर से मंगलवार सुबह बरामद बम के मामले में श्रवण मंडल की पत्नी पार्वती देवी ने एक साजिश करार दिया है। पार्वती देवी के अनुसार कोई उन्हें फंसाने की साजिश रच रहा है।
बताया कि करीब दो साल पूर्व उनका भतीजा प्रमोद मंडल ने घरेलू विवाद के कारण अपनी पहली पत्नी टुंपा देवी को मारपीट कर हत्या कर दी। इस मामले में टुंपा देवी के माता-पिता ने प्रमोद मंडल पर हत्या का मामला दर्ज कराया था और फिलहाल प्रमोद मंडल राजमहल जेल में बंद भी है। इस हत्याकांड में उनका पति श्रवण मंडल मुख्य गवाह है। कल बुधवार को राजमहल कोर्ट में इस मामले पर गवाही होनी है। इसके ठीक एक दिन पहले उनके घर पर बम रखकर फंसाये जाने की साजिश रची गई, ताकि वे गवाही नहीं दे सके। इसके पूर्व भी उन्हें कई बार धमकी भी मिली थी कि वह हत्याकांड में अपना गवाह न दें अन्यथा बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी कहा है कि श्रवण मंडल मजदूरी करता है। अराजक तत्वों या आपराधिक मामलों से इसका दूर-दूर तक संबंध नहीं है। यह मामला टुंपा देवी हत्याकांड की गवाही से जुड़ा मामला प्रतीत होता है।