सड़क हादसों में चार घायल, एक गंभीर
राधानगर थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के हाथी गढ़ स्थित एनएच मुख्य सड़क के किनारे खेत पर खून से लथपथ एक युवक को बरामद किया है। पुलिस ने उसी अवस्था में युवक को राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया था। युवक का स्थिति गंभीर देखकर तत्कालीन कार्यरत डॉक्टर ने उसे बेहतरीन इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के द्वारा युवक का पहचान थाना क्षेत्र के मसना पंचायत महावीर यादव के पुत्र शंकर यादव (22) वर्ष के रूप में किया है। प्रभारी थाना प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि
साहिबगंज : वर्ष 2019 का पहला दिन कई हादसों का गवाह बना। उधवा, राजमहल और बरहेट में हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक घायल की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
उधवा : राधानगर थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ स्थित एनएच मुख्य सड़क के किनारे खेत से बुरी तरह जख्मी एक युवक को बरामद किया। पुलिस इलाज के लिए युवक को राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले गई। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। घायल युवक कुछ भी बताने में असमर्थ रहा। बाद में उसकी पहचान थाना क्षेत्र के मसना पंचायत महावीर यादव के पुत्र शंकर यादव (22) के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि शंकर यादव मंगलवार सुबह बाइक से सुतियारपाड़ा स्थित अपने ससुराल से लौट रहा था। इसी क्रम में वह दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। प्रभारी थाना प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
राजमहल : मंगलवार को थाना क्षेत्र के उपकारा भवन के सामने दो बाइक के बीच भिड़ंत से दो युवक घायल हो गए। घायलों में मल्लूटोला महाजनटोली निवासी 20 वर्षीय मो. हीरा एवं नयाबाजार निवासी 22 वर्षीय मो. सरफराज शामिल है। दोनों अलग-अलग बाइक से पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में दोनों बाइक के बीच टक्कर हो गई। दोनों को आसपास के लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल राजमहल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मिली सूचना पर थाना प्रभारी चंदन कुमार की अगुवाई में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
बरहेट : बरहेट थाना क्षेत्र के लोगाय गांव के पास सोमवार की शाम बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार रंजन कुमार गुप्ता (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में एक और अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है। बताते हैं कि ललमटिया थाना क्षेत्र निवासी रंजन कुमार गुप्ता तथा मणिलाल लोहारा (28) लालमटिया से बरहड़वा जा रहे थे। उसी क्रम में लोगाय गांव के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के क्रम में सामने से आ रहे एक अन्य ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। रंजन कुमार गुप्ता के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। जबकि मणिलाल लोहरा भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. तापस मुर्मू ने घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।