अगलगी से 14 घर जलकर राख
राजमहल प्रखंड के गदाई महाराजपुर पंचायत स्थित असाढ़ी टोला गांव में रविवार की रात्रि आगलगी की घटना में 14 घर जलकर राख हो गये है। आगलगी से पीड़ित अरुण मंडल, अंगद मंडल, युधिष्ठिर मंडल, पांचू मंडल, पशुपति मंडल, वधूनाथ मंडल, सतन मंडल व शकुंतला मसोमात ने बताया कि वे लोग सपरिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने घरों में सो गये थे। अर्धरात्रि करीब 11 बजे अरुण मंडल के घर पर लगी आग की लपट से पशुपति मंडल की नींद खुल गई। वे अन्य लोगों को चिल्लाकर जगाया। सब आनन-फानन में घर से बाहर आये और घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन नजदीक पानी की व्यवस्था नहीं रहने तथा पछुआ हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था
तालझारी (साहिबगंज) : राजमहल प्रखंड के गदाई महाराजपुर पंचायत स्थित असाढ़ी टोला गांव में रविवार की रात्रि अगलगी की घटना में 14 घर जलकर राख हो गया है। अगलगी से पीड़ित अरुण मंडल, अंगद मंडल, युधिष्ठिर मंडल, पांचू मंडल, पशुपति मंडल, वधुनाथ मंडल, सतन मंडल और शकुंतला देवी ने बताया कि वे लोग खाना खाने के बाद परिवार समेत अपने-अपने घरों में सो गए थे। देर रात करीब 11 बजे अरुण मंडल के घर में आग लग गई। लपट की तपिश से पशुपति मंडल की नींद खुल गई। वे अन्य लोगों को चिल्लाकर जगाए सब आनन-फानन में घर से बाहर आए और घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। नजदीक पानी की व्यवस्था नहीं रहने तथा पछुआ हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
अंतत: एक-एक कर आसपास के सभी 14 घर जलकर राख में तब्दील हो गया। आग कैसे लगी यह किसी को पता नहीं चल सका है। सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सभी लोगों के घर पर गेहूं, चावल, घरेलू सामान के साथ-साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, जमीन के कागजात सहित कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर नष्ट हो गये है। इससे प्रभावित परिवार काफी ¨चतित है। अगलगी की घटना के बाद इसकी जानकारी पीड़ितों ने अंचल कर्मियों को फोन कर सूचना दी है, लेकिन वहां से उनलोगों की कोई सुध नहीं ली गई।
अंत में विधायक अनंत कुमार ओझा व सांसद विजय कुमार हांसदा को भी घटना की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाया है। अगलगी की घटना पर वार्ड सदस्य माला देवी ने ¨चता जताते हुए पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की बात कही। फिलहाल वे स्वयं के खर्च पर सभी पीड़ितों को 15 किलो चूड़ा, 20 किलो चावल, गुड़ तिलवा, तेल व कंबल का वितरण किये है। सरकारी सहायता दिलवाने में अपनी कोशिश जारी रखेंगी।