विकास योजनाओं में पाई गड़बड़ी
बरहेट (साहिबगंज) : 21 सदस्यीय टीम ने सोमवार को बरहेट प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किय
बरहेट (साहिबगंज) : 21 सदस्यीय टीम ने सोमवार को बरहेट प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने कई जगह गड़बड़ी पाई। अभियान विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूपुर में गए उपायुक्त को वहां विद्यालय के सचिव चंद्रशेखर पांडेय विद्यालय में नहीं मिले। अधिकारियों की टीम ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों, पीडीएस दुकानों, विद्यालय आदि का निरीक्षण किया। कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर कम बच्चे पाए गए तो कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम पायी गई। नया किरण जन वितरण दुकान में पंजी में गड़बड़ी रहने पर अपने साथ लेकर चले गए। डीलर विजय हेम्ब्रम का दुकान बंद पाया गया। गिलहा आंगनबाड़ी केंद्र का रजिस्टर नहीं दिखाया गया। इसके अलावा भोगनाडीह में अपर समाहर्ता निरंजन कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भगीरथ महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी मोतीलाल हेंब्रम, खैरवा में डीएसई जय गोविंद सिंह, सनमनी में जिला कृषि पदाधिकारी सहित अनेक पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालय, जन वितरण प्रणाली की दुकान सहित अन्य योजनाओं की जांच की।