हजारीबाग में छठ घाट से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी Hazaribagh News
Hazaribagh News Jharkhand Crime News हजारीबाग में छठ महापर्व पर भी अपराधियों ने खूनी खेल जारी रखा। आज सुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हजारीबाग, जासं। हजारीबाग के केरेडारी में आज सुबह घाट से लौटने के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक छठ महापर्व को लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गया हुआ था। वापस लौटने के क्रम में अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। घटना सुबह 8:30 की बताई जा रही है। बताया गया कि युवक केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले गांव का केदार ठाकुर उम्र 35 वर्ष है। उसका कोले गांव में क्रेशर का व्यवसाय चलता है।
केरेडारी थाना क्षेत्र के पताल पंचायत अंतर्गत कोले गांव में छठ घाट से लौटने के क्रम में 30 वर्षीय युवक केदार ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल से दो की संख्या में आए अपराधियों ने युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए हैं। अचानक हुई इस घटना के बाद से लोग सकते में हैं। घटना केरेडारी और बुंडू थाना की सीमा पर हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की जा रही है। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।