Move to Jagran APP

बारिश बनी आफत, पुल पार कर रहा युवक बहा, दो किलोमीटर के दायरे में नहीं चला पता

रांची में बारिश शुक्रवार को आफत बनकर आई। हटिया स्वर्णरेखा नदी के पास युवक पानी में बह गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 08:30 AM (IST)
बारिश बनी आफत, पुल पार कर रहा युवक बहा, दो किलोमीटर के दायरे में नहीं चला पता

जागरण संवाददाता, रांची, तुपुदाना : रांची में बारिश शुक्रवार को आफत बनकर आई। हटिया स्वर्णरेखा नदी के पास पुल पार कर रहा युवक पानी की तेज बहाव में बह गया। युवक का नाम सुभाष हेमरम (40) है। वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जोजो बासा का रहने वाला है। वह मजदूरी करता था। उसके माता-पिता नहीं है। केवल एक बहन है, जिसका पालन पोषण वह खुद करता था। जानकारी के अनुसार युवक स्वर्णरेखा नदी की पुलिया से वह पार कर रहा था। जहां, पुलिया से ऊपर पानी बह रही थी। इसी पानी की तेज बहाव में वह बह गया। आसपास के कुछ लोगों ने देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे ढूंढना शुरू कर दिया। करीब दो किलोमीटर की दूरी तक ढूंढा गया। लेकिन सुभाष का कुछ पता नहीं चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जगन्नाथपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों से तलाश करवाई। लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने एनडीआरएफ को इसकी सूचना दी है। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम पहुंचेगी और तलाश की जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि सुभाष की मौत हो चुकी हो। स्थानीय लोगों के अनुसार सुभाष लगातार कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी रह रहा था। एक वर्ष पहले कोकर में बहे युवक की नहीं मिली जानकारी :

loksabha election banner

20 सितंबर 2020 को हुई तेज बारिश में भी कोकर खोरहा टोली आइटीआइ लेन के पुलिया के ऊपर दो युवक बह गए थे। इनमें एक युवक को स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बचा लिया था। जबकि दूसरा युवक बाइक के साथ ही बह गया। बहकर युवक कहां गया इसकी जानकारी आज तक नहीं मिल पाई। युवक का नाम उमेश राणा था, वह कोकर खोरहा टोली में रहता था। जबकि मूल रूप से हजारीबाग के दारू का रहने वाला था। इस मामले में अबतक सदर थाने में गुमशुदगी का ही मामला दर्ज है। युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। युवक की पत्नी ने पुतला बनाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.