नवयुवक संघ हटिया ने स्वर्ण रेखा नदी छठ घाट का सफाई अभियान शुरू किया Ranchi News
Jharkhand News Chhath Ghat Ranchi नवयुवक संघ के अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने स्वर्णरेखा नदी छठ घाट का सफाई अभियान शुरू किया। नदी के तट पर उगी झाड़ियों एवं घास को जेसीबी से साफ किया गया।
तुपुदाना (रांची), जासं। नवयुवक संघ हटिया ने छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसे लेकर रविवार को स्वर्णरेखा नदी छठ घाट का सफाई अभियान शुरू किया गया। यह लगातार छठ पूजा तक चलेगा। रविवार की सुबह 8:00 बजे से ही नवयुवक संघ के अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने स्वर्णरेखा नदी छठ घाट का सफाई अभियान शुरू किया। तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों एवं नालों से गिरते गंदे पानी से पूरी नदी प्रदूषित हो गई है। हटिया क्षेत्र के सैकड़ों छठ व्रती इसी नदी के घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं।
नदी की दयनीय स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोग एवं समाजसेवी संस्थाएं नदी की साफ-सफाई करती हैं। इस वर्ष छठ पूजा को लेकर नवयुवक संघ घटिया के द्वारा सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। जेसीबी से नदी के तट पर उग आए झाड़ियों एवं घास को साफ किया गया। साथ ही नदी से कचरा को निकालने का भी काम किया गया। इस संबंध में नवयुवक संघ के अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने बताया कि सफाई अभियान छठ पूजा तक लगातार चलेगा
जन समस्याओं की शिकायत व निवारण को लेकर कैंप लगाया
पार्षद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज वार्ड नंबर 30 की पार्षद रीमा देवी ने गुरु नानक भवन कृष्णा नगर कॉलोनी में जन समस्याओं की शिकायत एवं निवारण को लेकर कैंप लगाया। सुबह 11:00 बजे शुरू हुए इस कैंप में पार्षद ने अपने वार्ड के नागरिकों की समस्याओं को ध्यान से सुना और जल्द ही इसके निवारण का आश्वासन दिया। आज के इस कैंप में महिला-पुरुष समेत लगभग 40 नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं को दर्ज कराया एवं इसके जल्द निष्पादन की गुहार लगाई।
पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता ने सभी आगंतुकों की समस्याओं का 15 दिनों के अंदर निपटारा करने का आश्वासन दिया एवं कहा कि अगले पंद्रह दिनों के बाद एक और कैंप लगाया जाएगा। इसमें आज उठाए गए समस्याओं के स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आज के इस कैंप में वार्ड पार्षद रीमा देवी, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, अंकित सिंह, राजकुमार तलेजा, जीतू मक्कड़, सुधीर, सूरज झंडई, छोटू सिंह, नरेश पपनेजा, किशोर मदान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।