Move to Jagran APP

युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला खूंटी से गिरफ्तार

खेल गांव थाने की पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित संपत पातर मुंडा अड़की का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित को बीते रविवार रात को अड़की से ही गिरफ्तार किया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 08:23 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:23 AM (IST)
युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला खूंटी से गिरफ्तार। जागरण

रांची, जासं । खेल गांव थाने की पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित संपत पातर मुंडा अड़की का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित को बीते रविवार रात को अड़की से ही गिरफ्तार किया है। इस संबंध में युवती ने आरोपी संपत के खिलाफ खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि गर्भवती होने के बाद आरोपित ने उसका गर्भपात भी करा दिया है।

loksabha election banner

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2014 में खूंटी निवासी संपत पातर मुंडा से उसकी जान पहचान हुई। उसी साल दशहरा पूजा के समय वह रांची आया था। दशहरा घूमने के बाद घर छोड़ने के लिए वह आया था। जहां पीड़िता के साथ उसने जबरन दुष्कर्म किया। रोने पर उसने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने उसका गर्भपात करा दिया। दिसंबर 2020 को जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव दिया तो उसने इंकार कर दिया। कहा कि वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद वह थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.