विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड BJP ने बदली मीडिया टीम, योगेन्द्र प्रताप बने मीडिया प्रभारी; प्रतुल शाहदेव बने मुख्य प्रवक्ता

Published: Mon, 15 Jun 2026 07:31 PM (IST)

झारखंड भाजपा ने अपनी नई मीडिया कमेटी का गठन किया है, जिसमें योगेन्द्र प्रताप को मीडिया प्रभारी और प्रतुल शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

योगेन्द्र प्रताप, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी। (फाइल फोटो)

योगेन्द्र प्रताप, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. योगेन्द्र प्रताप झारखंड भाजपा के नए मीडिया प्रभारी बने।

  2. प्रतुल शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता का पद मिला।

  3. राहुल अवस्थी इंटरनेट मीडिया कमेटी के संयोजक नियुक्त।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड भाजपा ने नई मीडिया कमेटी का गठन किया है। योगेन्द्र प्रताप को नया मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

राहुल अवस्थी को इंटरनेट मीडिया कमेटी का संयोजक बनाया गया है। रजनीश कुमार पांडेय इसके सह संयोजक हैं। प्रदेश भाजपा ने 19 सदस्यीय प्रवक्ताओं की हैवीवेट कमेटी बनाई है।

प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं। प्रदेश मीडिया कमेटी में अजय राय, सतीश सिन्हा और तारिक इमरान को भी रखा गया है।

jharkhand bjp

प्रवक्ता की लिस्ट में अजय साह, राफिया नाज शामिल हैं। नए नाम के तौर पर शोभा यादव, केके गुप्ता और रविनाथ किशोर को प्रवक्ता में शामिल किया गया है।

jharkhand bjp

अरुण उरांव मीडिया टीम से बाहर

आरती कुजूर, अशोक बड़ाईक और दिनेश विलियम मरांडी भी प्रवक्ता बनाए गए हैं। अरुण उरांव, जेबी तुबिद इसबार मीडिया टीम से बाहर हैं।

प्रवक्ताओं की सूची में क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा की तरफ से मीडिया की सूची जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैद्यनाथ राम की राह आसान, प्रणव झा के लिए 28 का आंकड़ा जुटाना बड़ी चुनौती