योगाआसन दिखा किया आकर्षित
रांची योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा झारखंड योग संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
जागरण संवाददाता, रांची : योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा झारखंड योग संघ के तत्वावधान में बुधवार से होटवार के टाना भगत इन्डोर स्टेडियम में फेडरेशन योग स्पोर्ट्स कप का रंगारंग उद्घाटन हुआ। उद्घाटन के मौके पर जहां स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति कर खूब वाहवाही बटोरी वहीं छोटे-छोटे बच्चे ने योग के कई आसन प्रस्तुत किए। योग प्रतियोगिता का उद्घाटन एशियन योग फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, साझा के अवर सचिव वेद रत्न मोहन, राज्य समन्वयक उमा जायसवाल, राज्य खेल सलाहकार देवेंद्र सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष ने योग की विस्तृत से जानकारी दी और कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी एशियन योग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आगुंतको का स्वागत झारखंड योग संघ के सलाहकार डॉ. महेंद्र कुमार राज एवं महासचिव संजय कुमार झा ने किया। उद्घाटन के मौके पर विपुल नायक व रजनी निर्मल ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। झारखंड योग टीम के सदस्यों द्वारा भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उद्घाटन के मौके पर अशोक कुमार अग्रवाल एवं तकनीकी पदाधिकारी इंदु अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मौके पर फेडरेशन के आयोजन सचिव रमण कुमार, झारखंड ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल, राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शकर सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर वैशाली कर्मकार, अमरेंद्र कुमार विकल, पंकज प्रसाद, रजनी बक्शी, रीमा वर्मा, पूजा रानी, सुशीत बनर्जी, डॉ कृष्ण कुमार राय, गणेश भारती, प्रदीप मिर्धा, सीमा राय, सपन साव, प्रभु कुमार, यश कुमार आदि उपस्थित थे।
--
28 राज्यों के 347 प्रतिभागी ले रहे हैं भाग
इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों के 347 प्रतिभागी एवं सौ से ऊपर फेडरेशन के तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 27 स्वर्ण, 27 रजत व 27 कास्य पदक के लिए प्रतिभागी गुरुवार से दम लगाएंगे। प्रतियोगिता में भाग ले रहे टीमों में पश्चिम बंगाल से 40, हरियाणा से 30, महाराष्ट्र से 40, केरल से 22, आइपीएससीबी 13, आध्रप्रदेश 12, बिहार 02, छत्तीसगढ़ 08, गोवा 06, इंडियन आर्मी 01, ओड़िशा 04, राजस्थान 08, तेलगाना 06, उत्तराखंड 10, अडमान एंड निकोबार 08, असम 21, चंडीगढ़ 13, दिल्ली 07, गुजरात 04, हिमाचल प्रदेश 06, जम्मू कश्मीर 01, कर्नाटक 21, मध्यप्रदेश 05, मणिपुर 05, पंजाब 12, तमिलनाडु 12, उत्तरप्रदेश 18 तथा मेजबान झारखंड के प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गो में भाग ले रहे है।