फेडरेशन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 से
जागरण संवाददाता रांची योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा झारखंड योग संघ के तत्वावधान में
जागरण संवाददाता, रांची : योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा झारखंड योग संघ के तत्वावधान में 27 से 30 मार्च तक होटवार के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में फेडरेशन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें 28 राज्यों के 450 खिलाड़ी और तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। झारखंड योग संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारिया अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 450 प्रतिभागी और तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे हैं। पश्चिम बंगाल से 40, हरियाणा से 30, महाराष्ट्र से 40, केरल से 22, एआइपीएससीबी 13, आंध्रप्रदेश 12, बिहार 02, छत्तीसगढ़ 08, गोवा 06, इंडियन आर्मी 01, ओडिशा 04, राजस्थान 08, तेलगाना 06, उत्तराखंड 10, अंडमान एंड निकोबार 08, असम 21, चंडीगढ़ 13, दिल्ली 07, गुजरात 04, हिमाचल प्रदेश 06, जम्मू कश्मीर 01, कर्नाटक 21, मध्यप्रदेश 05, मणिपुर 05, पंजाब 12, तमिलनाडु 12, उत्तरप्रदेश 18 तथा मेजबान झारखंड से 23 प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गो में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता चार आयु वर्गो में आयोजित हो रही है। इसके अलावा प्रोफेशनल योग, रिदिमिक व आट्रेस्ट्रिक तथा फ्री फ्लो योग प्रतियोगिता भी होगी। फेडेरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, तकनीकी निदेशक इंदु अग्रवाल, आयोजन सचिव रमण कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं कई राज्यों की टीमें 26 मार्च को राची पहुंच जाएंगी। प्रतियोगिता के दौरान 27 मार्च को फेडरेशन का एजीएम एवं 28 मार्च को राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा का भी आयोजन राची में होगा। पिछले वर्ष केरल में आयोजित फेडरेशन कप में झारखंड ओवरआल उपविजेता बना था।