Move to Jagran APP

विश्व मौसम विज्ञान दिवस : हवा की परिवर्तित दिशा, पश्चिमी विक्षोभ और प्रति चक्रवात से बदल रहा मौसम

मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 02:18 AM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 06:19 AM (IST)
विश्व मौसम विज्ञान दिवस : हवा की परिवर्तित दिशा, पश्चिमी विक्षोभ और प्रति चक्रवात से बदल रहा मौसम
विश्व मौसम विज्ञान दिवस : हवा की परिवर्तित दिशा, पश्चिमी विक्षोभ और प्रति चक्रवात से बदल रहा मौसम

जासं, रांची : मौसम के बदलते मिजाज से लोग परेशान हैं । गर्मी के मौसम में अत्यधिक गर्मी, बारिश के मौसम में सामान्य से कम बारिश और ठंड के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होने से लोग अचंभित हैं। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि मौसम में तीन कारणों से परिवर्तन हो रहा है। पहला हवा की परिवर्तित दिशा, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ और तीसरा बंगाल की खाड़ी में बन रहा प्रति चक्रवाती तूफान। विड पैटर्न चेंज होने के कारण मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के तहत मार्च से मई माह (मानसून ऑनसेट से पूर्व) तक दिन का तापमान सामान्य से लगभग 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। चूंकि झारखंड हीट वेव जोन में है। इसलिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में वास्तविक तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिक होगा। 27 मार्च से दो अप्रैल तक होगी बारिश

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान के तहत 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 27 मार्च से दो अप्रैल तक राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। 21 से 26 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे या सामान्य (27-35 डिसे तक) रहने की संभावना है। जबकि 27 मार्च से दो अप्रैल तक 30 से 36 डिसे. तक रहने की संभावना है। इसी प्रकार, 20 से 26 मार्च तक न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिसे. तक रहने की संभावना है। 23 मार्च की रात से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है। संभवत: 29 अप्रैल से झारखंड भी इससे प्रभावित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.