विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वर्ल्ड फूड इंडिया-2024 में झारखंड के फूड प्रोडक्ट्स ने बिखेरा जलवा, 30 से अधिक कंपनियों ने जताई निवेश की इच्छा

Published: Sun, 22 Sep 2024 08:59 PM (IST)

World Food India-2024 वर्ल्ड फूड इंडिया-2024 का समापन रांची में हुआ। झारखंड इस वर्ष फोकस राज्य था और इसके फूड ...और पढ़ें

30 से अधिक खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों ने झारखंड में निवेश की जताई इच्छा।
30 से अधिक खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों ने झारखंड में निवेश की जताई इच्छा।

राज्य ब्यूरो, रांची। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे वर्ल्ड फूड इंडिया-2024 का रविवार को समापन हो गया। इसमें झारखण्ड का इस वर्ष फोकस राज्य के फूड प्रोडक्ट की भूमिका पर आधारित था।

झारखंड पवेलियन की साजसज्जा उद्योग विभाग द्वारा की गई थी। पवेलियन में 13 प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए थे। फूड कोर्ट में लगे झारखंड के फूड स्टाल पर लोगों ने पारंपरिक व्यंजन का स्वाद लिया।

चार दिन चले इस आयोजन में सेमिनार, विभिन्न व्यावसायिक सत्र, उत्पाद बिक्री आदि प्रमुख रहे। 30 से अधिक कंपनी ने झारखंड में प्रोसेसिंग इकाई में निवेश करने में इच्छा जताई। फूड प्रोसेसिंग उत्पाद से जुड़ी महिलाओं को भी इस राष्ट्रीय पटल पर स्थान प्राप्त हुआ।

जमशेदपुर की मिलेटस आधारित उत्पाद की कम्पनी पाली ऑर्गेनिक, रागी के लड्डू, नमकीन, आटा बनाने वाली कंपनी जोहर रागी, डेरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी नंदिनी गिर डेरी प्रोडक्ट, आर्गेनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी आदि इसमें शामिल थीं।

ओपन फील्ड, डीहाइड्रेट्ज़ फूड एंड वेजिटेबल और झारखंड सरकार का उपक्रम जेएलपीएस पलाश भी इसमें शामिल रहे।

जोहर रागी की उर्मिला ने बताया कि हमारे संस्थान में सभी महिलाएं ही हैं। 150 महिलाओं का संस्थान है, जो मिलकर अपना उत्पाद निर्मित कर बिक्री करते हैं। लोगों ने उत्पाद को खूब पसंद भी किया।

पलाश की अनीता देवी ने बताया कि सारे झारखंड के पारंपरिक उत्पाद हैं, जिसका उत्पादन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाता है और प्रोडक्ट की बिक्री पलाश ब्रांड के जरिए की जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।