Move to Jagran APP

World Environment Day 2020: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का बड़ा एलान, हर जिले में बनाएगा 100 पर्यावरण प्रहरी

World Environment Day 2020 सरसंघचालक मोहन भागवत भी संघ की बैठकों में पर्यावरण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से जल संरक्षण पौधारोपण और पॉलीथिन त्‍यागने का आग्रह कर चुके हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 05:10 AM (IST)
World Environment Day 2020: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का बड़ा एलान, हर जिले में बनाएगा 100 पर्यावरण प्रहरी
World Environment Day 2020: राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का बड़ा एलान, हर जिले में बनाएगा 100 पर्यावरण प्रहरी

रांची, [संजय कुमार]। पर्यावरण संरक्षण को लेकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने बड़ा एलान किया है। संघ अब हर जिले में 100 पर्यावरण प्रहरी बनाएगा। इसके साथ ही लोगों से अपने घरों को 5 स्‍टार हरित घर बनाने का आह्वान किया गया है। आज विश्‍व पर्यावरण दिवस पर इस महती योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया जा रहा है। शुक्रवार को पर्यावरण हित के कई कार्यक्रम संघ की ओर से ऑनलाइन लांच किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

देश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरी तरह सजग है। सजगता का प्रमाण है कि पिछले वर्ष संघ ने अपनी कार्य योजना में अलग से पर्यावरण विभाग शुरू किया और प्रमुखों की नियुक्ति। वहीं सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी कई बार संघ की बैठकों में पर्यावरण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से जल संरक्षण, पौधारोपण पर जोर देते हुए पॉलीथिन नहीं अपनाने का आग्रह कर चुके हैं।

इस बार पर्यावरण दिवस पर संघ ने लोगों से अपने घरों को 5 स्टार हरित घर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। देश के प्रत्येक जिले में 100 पर्यावरण प्रहरी भी बनाए जाएंगे। शुक्रवार को ये सभी कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे। आरएसएस के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख गोपाल आर्या ने कहा कि जिस तरह से पर्यावरण की समस्या उत्पन्न हो रही है उसको लेकर हमें सचेत होना होगा। अपने घरों से पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत करनी होगी।

5 स्टार हरित घर के काफी है फायदे

आरएसएस झारखंड के पर्यावरण प्रमुख प्रवीण दुबे ने कहा कि सभी लोगों को अपने घरों को 5 स्टार हरित घर बनाना चाहिए। इसके तहत घर का पानी घर में, घर का कचरा घर में, घर में पक्षी घर, पंचवटी वाटिका और ऊर्जा व घर में अग्नि होम की बात की जाती है। हरित घर वर्षा जल संचयन द्वारा भूजल का स्तर बढ़ाने में सक्षम बनाता है। घर के गीले कचरा का खाद विकसित करके हमारी रसोई को कुशल बनाता है। पॉलीथीन को बोतल में डालकर ईको ब्रिक्स बनाकर जमीन को प्रदूषण से बचाता है। हमारे बच्चों को अपने ही चिडिय़ा घर में नए दोस्तों से मिलने में मदद करता है। पंचवटी वाटिका घर की वायु को शुद्ध रखता है। घरों में बेल, बरगद, आंवला, पीपल व अशोक के पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है। साथ ही हवन कर घर के वातावरण को शुद्ध करने की सलाह है।

पर्यावरण प्रहरी लोगों को करेंगे जागरूक

संघ की ओर से बनाए गए पर्यावरण प्रहरी अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। इसके लिए उन्हेंं प्रशिक्षण दिया जाएगा। 5 स्टार हरित घर हम कैसे बना सकेंगे, इसकी पूरी जानकारी उन्हेंं दी जाएगी ताकि वे आसानी से आम लोगों को समझा सकें। पांच जून को पर्यावरण संरक्षण के प्रति ये सभी लोग शपथ लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.