Move to Jagran APP

महिलाओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 08:10 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 08:10 AM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
महिलाओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

जागरण संवाददाता, रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला मोर्चा के तत्वावधान में पुरुलिया रोड रांची स्थित एसडीसी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष डा. महुआ माजी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। झारखंड की बेटियां पूरे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। डा. महुआ माजी ने राज्य सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आफताब आलम, बुद्धिजीवी मोर्चा के सागर वर्मा तथा रांची जिला कमेटी, युवा मोर्चा, छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने महिलाओं को शुभकामना दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

::::::::::::::::::

विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी के दौर में बेहतर कार्य करने वाली महिला चिकित्सक, नर्स, पुलिसकर्मी, सिस्टर, समाजसेवियों को पुरस्कृत किया गया। खेल के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन करने वाली कई महिला खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रांची की कई महिला पार्षद उपस्थित रहीं। झामुमो रांची जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष चितामणि सांगा ने स्वागत भाषण जबकि रांची महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या गुड़िया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष सुशीला केरकेट्टा, रीना तिर्की सहित झारखंड के कई जिलों जैसे पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, सिमडेगा, खूंटी से आई झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष तथा कई पदाधिकारीगण शामिल हुईं। सभी ने महिला मुद्दों पर अपना वक्तव्य रखा। आयोजन में रांची महिला मोर्चा की राधा हेंब्रोम, सुषमा बरदेवा, शांति, सुनीता, नीतू लिडा, रुना शुक्ला, नयनतारा, उषा उरांव, लीना, रेखा मिश्रा, संध्या देवी, सालो देवी, आशा गुप्ता, निखिल की सक्रिय भूमिका रही। संचालन मीनाक्षी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.