Move to Jagran APP

Jharkhand News: राजस्व कर्मचारी को महिलाओं ने पीटा... नशे की हालत में किया अभद्र व्यवहार... जानिए, फिर क्या हुआ

Garhwa News झारखंड के गढ़वा जिले में शनिवार को नशे में धुत्त राजस्व कर्मचारी ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इससे नाराज महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने लप्पड़-थप्पड़ से कर्मचारी की भूत उतार दी।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 04 Jun 2022 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jun 2022 05:25 PM (IST)
Jharkhand News: राजस्व कर्मचारी को महिलाओं ने पीटा... नशे की हालत में किया अभद्र व्यवहार... जानिए, फिर क्या हुआ
Jharkhand News: राजस्व कर्मचारी को महिलाओं पर पीटा... नशे की हालत में किया अभद्र व्यवहार... जानिए, फिर क्या हुआ

गढ़वा, जागरण संवाददाता। गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव में शनिवार दोपहर जमीन संबंधित मामले की जांच करने पहुंचे भंडरिया अंचल के राजस्व कर्मचारी शिवपत राम ने नशे की हालत में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे आक्रोशित महिलाओं ने कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। शिवपत राम के कमीज को पूरी तरह से फाड़ दिया। वह अर्द्धनग्न हो गए। इस दौरान शिवपत राम तथा वहां मौजूद महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। घटना के समय महिलाओं के घर में पुरुष सदस्य नहीं थे।

loksabha election banner

घटना की सूचना के बाद भंडरिया के अंचलाधिकारी मदन महली घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा कि इस दौरान उत्तेजित होकर अंचलाधिकारी के चालक महेन्द्र राम ने गाड़ी से उतरते ही महिलाओं पर ताबड़तोड़ डंडा बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना में महिला मांती देवी के चोटिल होने कि सूचना है। हैरत की बात यह है कि सीओ का चालक महिलाओं पर डंडा बरसाता रहा और मौके पर उपस्थित सीओ मदन महली व उनका अंगरक्षक फर्जून मिंज मूकदर्शक बना रहा।

इसलिए आक्रोशित होकर पिटाई करने लगीं महिलाएं

घटना के बाद राजस्व कर्मचारी शिवपत राम ने भंडरिया थाने में प्राथमिक दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं, पीड़ित महिलाओं ने भी गढ़वा न्यायालय में जाने की सूचना दी है। सरईडीह गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह ने बताया की वर्ष 2019 से ही सुरेंद्र सिंह व गांव के ही सुदेशिया कुंवर के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर न्यायालय द्वारा 107 लगाया गया है। बावजूद इसके सुदेशिया कुंवर की बेटी गीता देवी एवं दामाद मनोज सिंह ने कुछ दिनों पूर्व विवादित भूमि से पलास व बैर के पेड़ काट लिए। साथ ही उक्त भूमि से जबरन महुआ भी चुना गया। इसकी सूचना भंडरिया थाने में उन्होंने लिखित रूप से शिकायत की थी। फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार काे उनके छोटे भाई की पत्नी द्वारा खपड़ैल घर की छवाई का कार्य कराया जा रहा था। इस बीच नशे की हालत में राजस्व कर्मचारी शिवपत राम पहुंचे। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छवाई कार्य बंद करने की बात कही।

गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए सीओ

सुरेंद्र ने बताया कि चूंकि राजस्व कर्मचारी नशे की हालत में थे, इस दौरान वे महिलाओं को अनाप-सनाप बोले जा रहे थे। इससे आक्रोशित महिलाओं ने कर्मचारी की लप्पड़ थप्पड़ से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद राजस्व कर्मचारी महिलाओं से उलझ गए। उनकी कमीज फट गई और अर्द्धनग्न हो गए। इसकी सूचना के बाद वहां पहुंचे सीओ के चालक महेंद्र राम ने महिलाओं की डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद वहां पहुंचे सीओ अपने साथ गाड़ी पर बैठाकर उन्हें ले गए।

चालक ने किसी की पिटाई नहीं की : सीओ

भंडरिया के सीओ मदन महली ने बताया कि विवादित भूमि पर न्यायालय द्वारा धारा 107 लगाते हुए उस पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश है। जानकारी मिली की विवादित भूमि पर कुछ लोग काम करा रहे हैं। इसकी सूचना के बाद राजस्व कर्मचारी शिवपत राम को सरईडीह गांव भेजा गया। जहां कुछ महिलाओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करना सही नहीं है। हमारे चालक द्वारा किसी की पिटाई नहीं की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.