Move to Jagran APP

Murder in Ranchi: रांची में महिला की गोली मारकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

आरोपित युवक के पिता और बड़े भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना स्थल से पुलिस ने नाइन एमएम पिस्टल का एक मैगजीन बरामद किया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 12:18 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 12:21 PM (IST)
Murder in Ranchi: रांची में महिला की गोली मारकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में एक महिला की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। शहर के इटकी थाना क्षेत्र की घटन में महिला के सिर और पेट में गोली मारी गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उसे घर से बुलाकर ले गया था। उसके हाथ में पिस्टल और चाकू था। आरोपित युवक के पिता और बड़े भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने नाइन एमएम पिस्टल का एक मैगजीन बरामद किया है।

loksabha election banner

बताया गया कि इटकी थाना क्षेत्र के गढ़ गांव निवासी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इटकी पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाई है। मृतक महिला का नाम गीता देवी है। मृतका के पति सत्येंद्र गोप गार्ड का काम करते हैं। मृतक महिला का एक बेटा और दो बेटी हैं। यह घटना शुक्रवार की रात 8 बजे की है। हत्या का आरोप गांव के ही निवासी एक युवक पर है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अपने घर से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.