Move to Jagran APP

रांची में लिव इन में रह रही महिला की आज होने वाली थी कोर्ट मैरिज, एक दिन पहले फंदे से झूली

बरियातू नया टोली खिजुरिया बस्ती में लिव-इन में रहने वाली एक महिला गोल्डी टोप्पो (21) ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। आज शुक्रवार को उसकी कोर्ट मैरिज होने वाली थी। इससे पहले ही गुरुवार को उसने जान दे दी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 08:44 AM (IST)
रांची में लिव इन में रह रही महिला की आज होने वाली थी कोर्ट मैरिज। जागरण

रांची, जासं। बरियातू नया टोली खिजुरिया बस्ती में लिव-इन में रहने वाली एक महिला गोल्डी टोप्पो (21) ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। आज शुक्रवार को उसकी कोर्ट मैरिज होने वाली थी। इससे पहले ही गुरुवार को उसने जान दे दी। हालांकि इस मामले में मृतक महिला की मां ने हत्या का आरोप लगा बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने कथित पति सह लिव इन पार्टनर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार गोल्डी का शव उसके घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस के अनुसार गोल्डी पिछले पांच साल से कुलदीप कच्छप नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

loksabha election banner

गोल्डी का एक बेटा भी है। गुरुवार दिन के करीब दो बजे वह अपने कमरे में चली गयी और दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने आवाज लगायी। इस पर गोल्डी ने कोई जवाब नहीं दी तभी परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से झूलती पाई गई। इसके बाद घटना की जानकारी बरियातू थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

परिवार और समाज के दबाव में पति करता कोर्ट मैरिज, इससे पहले ही कर ली आत्महत्या

मृतक की मां मुन्नी देवी ने गोल्डी के कथित पति और लिव इन पार्टनर कुलदीप समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मां ने पुलिस को बताया कि बगैर शादी के उनकी बेटी कुलदीप के साथ रह रही थी। इस दौरान उसे एक बेटा भी हुआ। जो अभी चार साल का है। परिवार और समाज के दबाव के बाद कुलदीप ने गोल्डी से विधिवत शादी का निर्णय किया था। इसके लिए शुक्रवार को दोनों कोर्ट मैरिज के लिए निबंधन कार्यालय जाने वाले थे। इससे पहले ही उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही वजह सामने आ पाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.