रांची में शादी का झांसा देकर 3 साल तक लिव-इन में रखा, बेटी होने के बाद पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाला
रांची में एक महिला को शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशनशिप में रखा गया और बेटी होने के बाद उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया।

मारपीट कर घर से निकाला (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
महिला को शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखा गया।
बेटी के जन्म के बाद मारपीट कर घर से निकाला।
प्रेमी व परिवार के खिलाफ अनगड़ा थाने में FIR दर्ज।
जागरण संवाददाता, अनगड़ा। अनगड़ा थाना क्षेत्र के खेरवाकोचा गांव में शादी का झांसा देकर एक महिला को लिव-इन रिलेशनशिप में रखकर धोखा देने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है।
पीड़िता ने प्रेमी, उसके भाई और भाभी पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता रजनी कुमारी के आवेदन पर अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
2019 में हुई थी मुलाकात
प्राथमिकी के अनुसार, नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली बाजारटांड़ निवासी रजनी कुमारी(23) की मुलाकात वर्ष 2019 में पढ़ाई के दौरान अनगड़ा थाना क्षेत्र के खेरवाकोचा निवासी आमुष मिंज से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई और यह रिश्ता प्रेम-प्रसंग में बदल गया।
पीड़िता का आरोप है कि आमुष ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात कही, तो वह टाल-मटोल करने लगा। इसके बाद वर्ष 2022 में प्रेमी उसे अपने घर खेरवाकोचा ले आया और बिना शादी के लिव-इन रिलेशन में रखने लगा। प्रेमी-युगल का एक तीन वर्ष की बच्ची है।
मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया
पीड़िता का आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद जब उसने आमुष से शादी करने की जिद की, तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। प्रेमी आमुष मिंज, उसका भाई अविनाश मिंज और भाभी पिंकी कच्छप उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे और मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।
इस मामले में अनगड़ा थाना में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें- रांची के हरि मार्केट में देर रात लगी भीषण आग, लेडी डायना पार्लर समेत तीन दुकानें जलीं
