विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में BMW से ब्राउन शुगर की तस्करी, महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार; 99 हजार नकद जब्त

Published: Sun, 20 Sep 2026 12:05 AM (IST)

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों ...और पढ़ें

महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में दो गिरफ्तार।

  2. 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर, 99,680 रुपये नकद जब्त।

  3. तस्करी में प्रयुक्त एक बीएमडब्ल्यू बाइक भी बरामद।

जागरण संवाददाता, रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर, 99,680 रुपये नकद और एक बीएमडब्ल्यू बाइक बरामद की है। इस संबंध में नामकुम थाना में कांड संख्या 256/26 दर्ज किया गया है। 

पुलिस के अनुसार एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में ओलिप मुंडा नाम की महिला के घर के पास ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। 

एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा गया

पुलिस टीम ने ओलिप मुंडा के घर पहुंचकर छापेमारी की। मौके से एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा गया। उनकी पहचान लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला टैंक रोड निवासी मो. अमन अंसारी (24) और जोरार तेतरी टोली निवासी ओलिप मुंडा (40) के रूप में हुई है। 

अमन अंसारी बीएमडब्लू बाइक से घूम घूकर कर ब्राउन शुगर की तस्कर करती था। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर, 99,680 रुपये नकद और बीएमडब्ल्यू बाइक बरामद की गई। 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बरामद पदार्थ को ब्राउन शुगर बताते हुए इसकी बिक्री करने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।