Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या झारखंड में गिर जाएगी सरकार? Champai Soren ने अचानक दिल्ली का बनाया प्लान; कांग्रेस आलाकमान से हो सकती है मुलाकात

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 01:27 PM (IST)

    Champai Soren झारखंड में सियासी उठापटक का दौर फिर से शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री ने अचानक दिल्ली जाने का प्लान बना लिया है। वह आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। उधर नाराज कांग्रेस विधायक बेंगलुरू जाने की तैयारी में हैं।

    Hero Image
    क्या झारखंड में गिर जाएगी सरकार? Champai Soren ने अचानक दिल्ली का बनाया प्लान;

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में एक बार फिर से सियासी संकट खड़ा होने लगा है। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज शाम दिल्ली रवाना होने वाले हैं। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, कांग्रेस विधायकों की नाराजगी चल रही है तो इसी बीच हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात करने पहुंची हैं। बता दें कि हेमंत सोरेन की भाभी को कैबनेट में जगह नहीं दी गई है।

    कैबिनेट विस्तार से पहले उनके मंत्रिमंडल में जगह देने की चर्चा तूल पकड़ी थी। हालांकि, चंपई सरकार के विस्तार में जगह नहीं मिल पाई है।

    ये भी पढ़ें: मुश्किल में चंपई सरकार, झारखंड में कभी भी हो सकता है बड़ा 'खेला'; बेंगलुरु जाने की तैयारी में कांग्रेस के 12 विधायक

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: झारखंड में कांग्रेस विधायक क्यों चल रहे नाराज, आलाकमान की एक गलती पूरी सरकार पर पड़ेगी भारी!