विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुश्किल में चंपई सरकार, झारखंड में कभी भी हो सकता है बड़ा 'खेला'; बेंगलुरु जाने की तैयारी में कांग्रेस के 12 विधायक

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 17 Feb 2024 10:48 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 17 Feb 2024 10:53 AM (GMT+05:30)

झारखंड में एक बार फिर से चंपई सरकार पर संकट के बादल छाने लगे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नाराज ...और पढ़ें

मुश्किल में चंपई सरकार, झारखंड में कभी भी हो सकता है बड़ा 'खेला';
मुश्किल में चंपई सरकार, झारखंड में कभी भी हो सकता है बड़ा 'खेला';

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में एक बार फिर से चंपई सरकार पर संकट के बादल छाने लगे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नाराज कांग्रेस विधायक बेंगलुरु जाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस के 12 विधायक चंपई सोरेन की कैबिनेट विस्तार से नाखुश चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ये सभी कांग्रेस विधायक चंपई सोरेन की सरकार के बजट सत्र में शामिल होने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस विधायकों कोटे के सभी चार मंत्रियों को हटाकर नये चेहरों को शामिल किया जाए। 

दरअसल, चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में शुक्रवार को आठ मंत्रियों ने शपथ ली। इसे लेकर कुछ कांग्रेस विधायकों ने  मंत्रिमंडल विस्तार पर नाराजगी जताई। इन लोगों की मांग थी कि नए चेहरों को शामिल किया जाए। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने दावा किया कि कैबिनेट विस्तार होने से पहले उन्होंने अपने विचार रखे थे।

ये भी पढ़ें: राजनीतिक मुलाकात ने भाजपा की गुटबंदी को किया आमने-सामने, इन नेताओं ने तस्‍वीरों से दिए खिलाफत के संकेत!

ये भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet: मंत्रियों में विभागों का हुआ बंटवारा, हेमंत सोरेन के भाई को बड़ी जिम्‍मेदारी; CM की झोली में ये डिपार्टमेंट्स