Move to Jagran APP

मायके जाने के लिए पैसे नहीं दिए तो विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या Ranchi News

विवाहिता ने मायके जाने के लिए पति से पैसे मांगे। इस पर पति ने मना किया तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 10:14 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 10:14 AM (IST)
मायके जाने के लिए पैसे नहीं दिए तो विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या Ranchi News
मायके जाने के लिए पैसे नहीं दिए तो विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या Ranchi News

रांची,जासं। डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा में रहने वाली एक विवाहिता ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार बड़ा घाघरा स्थित किराए के मकान में रहने वाली लक्ष्मी देवी पति राजू लाल फंदे से झूल गई। पति वाल पुट्टी का काम करता है। बुधवार की देर रात पति से मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था।

loksabha election banner

लक्ष्मी ने मायके जाने के लिए पैसे मांगे थे। इसपर पति ने मना किया था। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। गुरुवार की सुबह राजू काम के लिए निकला था। इसबीच उसकी पत्नी फंदे से झूल गई। वापस शाम के समय लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है। आवाज लगाने पर जवाब नहीं मिला। इससे वह समझा कि पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। इसके बाद उसे ढूंढने निकला। कई जगहों पर कॉल भी किया। वापस लौटकर मकान मालिक को बुलवाकर देखा तो पत्नी फंदे से झूल चुकी थी। इसके बाद डोरंडा थाने की पुलिस को सूचना दी गई। डोरंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पति के बयान पर डोरंडा थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। 

 15 दिन पहले हुए थे शिफ्ट  

राजू और उसकी पत्नी 15 दिन पहले ही डोरंडा के बड़ा घाघरा में शिफ्ट हुए थे। दोनों बोकारो रहने वाले हैं। घटना के बाद विवाहिता के परिजनों को भी सूचना दी गई। परिजनों से भी पुलिस ने जानकारी ली। हालांकि किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन बोकारो लौट गए। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.