रांची के बिरसा जैविक उद्यान में सफेद हिरण-सांभर की मौत, 22 दिनों में 7 ने गंवाई जान Ranchi News
उद्यान प्रशासन के अनुसार सफेद हिरण व सांभर को संक्रमण था और दोनों कुछ दिनों से बीमार थे। 22 सितंबर को उद्यान में एक अन्य सफेद हिरण 18 सितंबर को एक काले हिरण की मौत हाे गई थी।
रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में जानवरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 27 सितंबर को एक सफेद हिरण, एक सांभर व एक हार्रनर विली पक्षी की मौत हो गई। उद्यान प्रशासन के अनुसार सफेद हिरण व सांभर को संक्रमण था और दोनों कुछ दिनों से बीमार थे। मृत तीनों जानवरों को उद्यान के शवदाह गृह में जला दिया गया है।
इससे पूर्व 22 सितंबर को उद्यान में एक अन्य सफेद हिरण, 18 सितंबर को एक काले हिरण व 16 सितंबर को एक नील गाय की मौत हुई है। छह सितंबर को सांप के काटने से बाघिन नंदिनी की जान जा चुकी है। उद्यान के जानवरों की लगातार हो रही मौत से उद्यान प्रशासन, पशु प्रेमी, पर्यावरणविद् चिंतित हैं।