विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: 2023 का सबसे ठंठा दिन कौन-सा? रांची का तापमान धड़ाम, सर्द हवाएं कर रहीं परेशान

By verendra RawatEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sat, 16 Dec 2023 08:22 AM (GMT+05:30)

Jharkhand Coldest Day 2023 यह साल खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार साल का अब तक का ...और पढ़ें

Jharkhand Weather: 2023 का सबसे ठंठा दिन कौन-सा रहा? शहर का तापमान धड़ाम, सर्द हवाएं कर रहीं परेशान
Jharkhand Weather: 2023 का सबसे ठंठा दिन कौन-सा रहा? शहर का तापमान धड़ाम, सर्द हवाएं कर रहीं परेशान

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शहर में कनकनी बढ़ चुकी है। बिना ऊनी कपड़े, जैकेट आदि पहने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही सर्द हवाओं ने परेशान करना शुरू कर दिया है। लोग अलाव तापते नजर आए।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि कांके का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा अगले पांच दिनों तक रांची का न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन

साल का अब तक का सबसे ठंड दिन 19 दिसंबर को होगा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 19 दिसंबर को आठ डिग्री और कांके का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही सुबह कोहरा बना रहेगा। दिनभर धूप खिली रहेगी और शाम होते ही कनकनी बढ़ जाएगी।

जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा तापमान

स्थान दिनांक न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
रांची 16 दिसंबर 9 23
कांके 16 दिसंबर 8 22
रांची 17 दिसंबर 7 22
कांके 17 दिसंबर 5 21
रांची 18 दिसंबर 10 22

ये भी पढ़ें -

Jharkhand Assembly : झारखंड विधानसभा में शीत सत्र आज से, संसद में स्मोक हमले के बाद सख्त की गई सुरक्षा

सीएम Hemant Soren की सूरक्षा में चूक, शीतकालीन सत्र से लौट रहे थे मुख्यमंत्री; काफिले से टकराई बाइक