विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम Hemant Soren की सूरक्षा में चूक, शीतकालीन सत्र से लौट रहे थे मुख्यमंत्री; काफिले से टकराई बाइक

By prince kumarEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 15 Dec 2023 08:57 AM (IST)

CM Hemant Soren मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में चूक की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

सीएम Hemant Soren की सूरक्षा में चूक, शीतकालीन सत्र से लौट रहे थे मुख्यमंत्री; काफिले से टकराई बाइक
सीएम Hemant Soren की सूरक्षा में चूक, शीतकालीन सत्र से लौट रहे थे मुख्यमंत्री; काफिले से टकराई बाइक

जागरण संवाददाता, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में गुरुवार को चूक हुई। सेटेलाइट चौक पर एक बाइक सीएम के काफिले से टकरा गई। इसके बाद बाइक चालक जख्मी हो गया। मुख्यमंत्री का काफिला जब गुजर रहा था तभी अचानक से बाइक उसमें प्रवेश कर गई। बाइक पायलट वाहन से टकरा गई। बाइक गिर गई।

चालक सड़क पर गिर गया। हालांकि बाइक चालक तुरंत उठा और बाइक लेकर निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री शीतकालीन सत्र को लेकर विधानसभा परिसर में बैठक करने के बाद वापस कांके रोड स्थित अपने आवास जा रहे थे। काफिला डीपीएस स्कूल रोड से आगे बढ़ रहा था तभी अचानक चौराहे से एक युवक बाइक से रोड क्रास करना चाहा। इस दौरान टक्कर हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना के तुरंत बाद डोरंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि युवक के बारे में पता नहीं चल पाया। पुलिस ने युवक को काफी खोजने का प्रयास भी किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेटेलाइट चौक पर टाइगर मोबाइल के जवान तैनात थे। जवानों ने कहा कि जबतक वह युवक के पास पहुंचते वह मौके से निकल गया। इस घटना में मुख्यमंत्री का काफिला नहीं रुका था।

मुख्यमंत्री के काफिले के सामने बाइक सवार युवक आकर गिर गया था। डोरंडा थानेदार और अन्य जवान मौके पर पहुंचे थे। लेकिन युवक तुरंत बाइक को उठाकर निकल गया था।इस वजह से उसका नाम और पता नहीं मिल पाया। मुख्यमंत्री का काफिला नहीं रूका था। -राजकुमार मेहता, सिटी एसपी।

ये भी पढ़ें -

'कोर्ट की सिक्योरिटी प्राथमिकता', DIG अनूप बिरथरे ने कहा- सुरक्षा व्यवस्था में नहीं हो कोई लापरवाही

Jharkhand Assembly : झारखंड विधानसभा में शीत सत्र आज से, संसद में स्मोक हमले के बाद सख्त की गई सुरक्षा