Move to Jagran APP

जब केंद्रीय मंत्री ने डॉन से मिलाई नजरें ! जानिए फिर क्या हुआ

कद 3 फीट। आंखें बड़ी-बड़ी। कॉमेडी ऐसी कि हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। ये हैं रांची के रहने वाले वीरू डॉन। यूट्यूब पर अनगिनत वीडियो वीरू डॉन के नाम से मिल जाएंगे। कई मिलियन व्यूज इनके वीडियो को मिलते हैं।

By Brajesh MishraEdited By: Published: Wed, 25 Aug 2021 10:33 AM (IST)Updated: Wed, 25 Aug 2021 10:56 AM (IST)
वीरू डॉन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से ओरमांझी में मिले।

 रांची,जासं। कद 3 फीट। आंखें बड़ी-बड़ी। कॉमेडी ऐसी कि हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। ये हैं रांची के रहने वाले वीरू डॉन। यूट्यूब पर अनगिनत वीडियो वीरू डॉन के नाम से मिल जाएंगे। कई मिलियन व्यूज इनके वीडियो को मिलते हैं। कभी पुलिस वाला तो कभी अंडा चोर,कभी आम चोर तो कभी किसान, कभी समोसे वाला, कभी टेंपो वाला की भूमिका में कॉमेडी के इनके वीडियो मिल जाएंगे। यह सारे वीडियो नागपुरी भाषा में हैं।

loksabha election banner

वीरू डॉन का वास्तविक नाम वीरू लोहरा पिता सुखदेव लोहरा है। रांची के कांके के बोड़ेया के रहने वाले हैं 28 वर्ष वीरू डॉन। अपने कद की वजह से वीरू हीन भावना से ग्रसित थे। कई बार लोग ताना देते थे। लोग सामने से भी टिप्पणी करते थे। लेकिन उन्होंने हौसला नहीं हारा। ठाना कि वो अपनी कमजोरी को ही मजबूती बनाएंगे। इस बीच यूट्यूब में उन्हें प्लेटफार्म दिया। वे अपने दोस्तों के साथ वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालने लगे। देखते ही देखते वीडियो पर व्यूज मिलने लगे। और अब तो बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर हैं। कई मिलियन व्यूज मिलते हैं। वीरू अपने प्रोफेशनल तरीके से वीडियो शूट करते हैं। वीडियो के मुख्य किरदार में वीरू ही होते हैं। ये वीडियो रांची और उसके आसपास के लोकेशंस पर ही फिल्माए जाते हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले वीरू

वीरू डॉन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से ओरमांझी में मिले। अर्जुन मुंडा यहां कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा कार्यक्रम में आए थे। केन्द्रीय मंत्री से मिलकर वीरू ने कहा कि कि उनके पास घर नहीं है। घर दिलवा दीजिए। इस पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत उन्हें घर दिलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को ट्वीटकर वीरू के साथ अपनी तस्वीर डाली। लिखा ओरमांझी में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा में वीरू डॉन से मुलाकात हुई। 29 वर्षीय वीरू डॉन नागपुरी कलाकार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.