Move to Jagran APP

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, रांची सहित कई जिलों में हो सकती है बारिश

Jharkhand Weather. बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज सहित कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 10:09 AM (IST)
झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, रांची सहित कई जिलों में हो सकती है बारिश
झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, रांची सहित कई जिलों में हो सकती है बारिश
रांची, जासं। ठंड का असर कम होने के साथ ही झारखंड में मौसम ने करवट ली है। रांची सहित राज्‍य के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 जनवरी को झारखंड के उत्‍तरी-पश्चिमी, मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा हो सकती है।

इन जिलों में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज भी शामिल हैं।मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिलों में एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की वर्षा हो सकती है। पिछले 24 घंटों में हजारीबाग में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह राज्‍य में सबसे अधिक थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.