Move to Jagran APP

नए वर्ष के स्वागत के लिए वाटर फॉल तैयार

रांची से कुछ दूर राज्य के जलप्रपात लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। यहां नए साल के आगमन की तैयारी होने लगी है। लोग याोजनाएं बनाने लगे हैं।

By Edited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 06:44 AM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 03:59 PM (IST)
नए वर्ष के स्वागत के लिए वाटर फॉल तैयार

पूनम जायसवाल,अनगड़ा : 2018 की समाप्ति के अब सिर्फ कुछ दिन शेष हैं। नए साल के स्वागत की तैयारी शुरू हो चुकी है। महीने भर पहले से रांची आसपास के पर्यटन स्थलों पर तैयारियां जोरों पर है। युवा हो या बुजुर्ग हर कोई शहर से कुछ दूर जाकर नए साल की शुरूआत में कुछ क्षण उल्लास के साथ मनाना चाहता है। हर बार की तरह इस बार भी वाटर फॉल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।

loksabha election banner

हुंडरूफॉल : यह फॉल राजधानी से 41 किमी की दूरी पर है। यहां सड़क मार्ग से अनगड़ा गेतलसूद होते हुए जाया जा सकता है। स्वर्णरेखा नदी में पुल बन जाने के कारण हुंडरू फॉल तक पहुंचने के कई रास्ते हो गए हैं। जेटीडीसी व स्थानीय पर्यटनमित्रों के द्वारा यहा आनेवाली पर्यटकों को गाइड किया जा रहा है। खाने-पीने के लिए फॉल के पास में ही कई छोटे रेस्टुरेंट मौजूद हैं। पीने के पानी के लिए कई जगह व्यवस्था की गई है। हुंडरू फॉल को झारखंड का सबसे साफ-सुथरा फॉल माना जाता है। यहा 327 फीट की उंचाई से पानी गिरता हैं।

डेंजर जोन: हुंडरू फॉल में साहेब चिपुवा दह, भंडार दह, मनतू मारा, योगिया दह स्पॉट को डेंजर जोन घोषित किया गया हैं। यहा पर पानी की गहराई 40.45 फीट है। डेंजर जोनवाली जगहों में लाल झडा व चेतावनी बोर्ड लगाया गया हैं। डेंजर जोन में लाइफ गार्ड मुस्तैद हैं। पर्यटकों का पंजीयन शुल्क पांच रुपया और दो,तीन और चार पहियों का पार्किंग शुल्क क्रमश: 5,10 और 25 रुपए रखा गया है। सिकिदिरी पुलिस और स्थानीय ग्रामीण व पर्यटनमित्रों के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

जोन्हा फॉल : रांची से जोन्हा फॉल की दूरी 37 किमी है। यहां मुरी मार्ग से अनगड़ा अमरूर बागान होते हुए पहुंचा जा सकता है। गौतमधारा के पास रेल लाइन के दाहिने कुछ दूर कच्ची सड़क होते हुए कोयनारडीह पथ से सीधे फॉल तक पहुंचा जा सकता हैं। वन विभाग की ओर सीमेंटेड बेंच बनाकर फॉल की सुंदरता को बढ़ा दिया गया हैं। यहां 144 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।

पर्यटकों के लिए सुविधा : यहां आने वाले पर्यटकों के लिए शौचालय व पेयजल के लिए प्याउ की व्यवस्था की गयी हैं। स्थानीय होटलों में वेज व ननवेज दोनों तरह के भोजन उपलब्ध हैं। चिल्ड्रेन पार्क भी बनाया गया हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने पार्किंग की व्यवस्था की हैं। सुरक्षा अनगड़ा पुलिस व स्थानीय पर्यटनमित्रों के द्वारा उपलब्ध करायी गयी हैं। जगह- जगह गाइड व गोताखोर मौजूद हैं। झरना के पास एकमात्र डेंजर जोन हैं।

सभी को भाता है सीता फॉल : रांची से सीता फॉल की दूरी 41 किमी है। जोन्हां फाल के करीब ही है यह फॉल। इस फॉल को अभी विकसित किया जाना शेष हैं। यहा 170 फीट की उंचाई से पानी गिरता हैं। नववर्ष के समय हर साल यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। सुविधाओं के नाम पर अभी ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन निकट भविष्य में यह एक विकसित फॉल होगा। यहां पेयजल और शौचालय की व्यवस्था है, लेकिन पार्किंग की सुविधा नहीं है। यहां जाने से पूर्व खुद सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि डेंजर जोन शो नहीं किया गया है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.