Move to Jagran APP

दीपावली पर सम्मानित हुए जल पुरुष सिमोन उराव सम्मानित

प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर शनिवार को जल पुरुष पद्मश्री सिमोन उराव से उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 06:30 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 06:30 PM (IST)
दीपावली पर सम्मानित हुए जल पुरुष सिमोन उराव सम्मानित
दीपावली पर सम्मानित हुए जल पुरुष सिमोन उराव सम्मानित

बेड़ो : प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर शनिवार को जल पुरुष पद्मश्री सिमोन उराव से उनके निवास स्थान बेड़ो पहुंच कर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात कर सम्मानित किया। झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति निदेशक दिलीप तिर्की ने पद्मश्री को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार स्वरूप आर्थिक सहयोग सहित अन्य सामग्री भेंट की। इस दौरान खाद्य आपूर्ति निदेशक दिलीप तिर्की ने सिमोन उराव से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही द्वारा निर्मित कई योजनाओं का अवलोकन किया। पद्मश्री के घर में बने जल संचयन के लिए सोख्ता गढ्डा को देख प्रभावित हुए। तिर्की ने कहा कि सिमोन उराव झारखंड के गौरव है। यहा के लोगों को बाबा से प्रेरणा लेने की जरूरत है। आज के समय में जल सभी लोगों के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके बावजूद लोग बगैर समझदारी के पानी बहाते हैं। इस अवसर पर सिमोन ने प्रशासन से अपने अनुभव साझा किया। कहा कि हर किसान के लिए पानी जरूरी है, क्योंकि अन्न है तो जन है और जन है तो धन है। सिंचाई के लिए तालाब, कुआ की व्यवस्था किसानों की जरूरत के अनुसार अवश्य करें। मौके पर आरडीडी अरविंद बिजय विलुंग, अपर श्रमायुक्त अजित कुमार पन्ना, निदेशक खाद्य आपूर्ति दिलीप तिर्की, कृषि सहायक निदेशक जुलियन एक्का, उप श्रमायुक्त प्रदीप लकड़ा, पुलिस उपाधीक्षक राकेश मिंज, झारखंड आवास बोर्ड जार्ज डाडेल डीएसओ शबीर अहमद, बीडीओ विजय कुमार सोनी, बीएसओ अश्रि्वनी कुमार झा, बीईईओ भृगुनाथ राम, कामेश्वर ठाकुर, सौमित्र शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। इधर, जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किए जाने पर सिमोन उरांव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.