विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Water Crisis: इस बार गर्मी में नहीं होगा पानी की किल्लत, पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, जानिए क्या कहा

By Madhukar KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Mar 2022 06:47 PM (IST)

Water Crisis झारखंड में गर्मी के दिनों में पानी की खासी दिक्कत हो जाती है. हर साल कमोवेश यही हाल ...और पढ़ें

Water Crisis: पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ मिथिलेश ठाकुर ने की बैठक।
Water Crisis: पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ मिथिलेश ठाकुर ने की बैठक।

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गर्मी के मौसम में राज्य के लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर काम प्रारंभ किया जाए। वे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।विभागीय मंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खराब पड़े चापानलों की मरम्मत अभियान मोड में शुरू कराई जाए। अधूरी जलापूर्ति योजनाओं का समय निर्माण पूर्ण हो सके, इसके लिए संवेदकों के साथ सामंजस्य स्थापित कर त्वरित गति से काम सुनिश्चित किया जाए।

गर्मी से पहले पानी संकट खत्म करने पर जोर

बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि गर्मी में पूरे राज्य में कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि कोई शिकायत किसी भी माध्यम से मुझे मिलती है तो इसके लिये संबंधित अभियंता जिम्मेवार होंगे। दोषी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर चापाकल मरम्मत कार्य शुरू कर आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने होली के अवसर पर क्षमता से अधिक निर्बाध जलापूर्ति का निर्देश दिया। इसके अलावा मंत्री ने विभाग के सभी अधिकारियों तथा अभियंताओं को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को ससमय पूरा करने को कहा है। मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि एनओसी के अभाव में कार्य लंबित रहता है। समय से पूर्व पथ निर्माण विभाग, वन विभाग, एनएचआई, डीवीसी, रेलवे आदि विभागों से व्यक्तिगत संपर्क कर और ससमय एनओसी लेकर निर्धारित अवधि में कार्य संपन्न कराएं। मंत्री ने कहा कि किसी भी योजना को पूरा करने में बाधा आती है तो वो सीधे उनसे संपर्क करें। वे समाधान करेंगे। अभियंता पारदर्शी तरीके से काम करें। वर्ष 2024 तक राज्य के 59 लाख 23 हजार घर तक नल से जल पहुंचाना है। तीव्र गति से योजनाओं को संपन्न कराएं।

निरसा जलापूर्ति योजना में देरी, एजेंसी को टर्मिनेट करने का आदेश

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विभागीय सचिव को धनबाद जिला के निरसा उत्तर और निरसा दक्षिण ग्रामीण जलापूर्ति योजना में हो रहे देरी के कारण संबंधित एजेंसी को टर्मिनेट कर नए सिरे से काम करने के लिए निविदा प्रकाशित करने का निर्देश दिया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।