Move to Jagran APP

Water Crisis in Ranchi: रांची में पानी के लिए हाहाकार, हिंसक झड़प और चाकूबाजी में छह घायल

रांची के किशोरगंज इलाके के गाड़ीखाना मोहल्‍ले में पानी लेने के लिए गुरुवार रात लोगों में झड़प हो गई। चाकूबाजी में छह लोग घायल हो गए इनमें एक की हालत गंभीर है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 05:35 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 04:27 PM (IST)
Water Crisis in Ranchi: रांची में पानी के लिए हाहाकार, हिंसक झड़प और चाकूबाजी में छह घायल
Water Crisis in Ranchi: रांची में पानी के लिए हाहाकार, हिंसक झड़प और चाकूबाजी में छह घायल

रांची, जासं। रांची में पानी के लिए मचा हाहाकार अब हिंसक हो चला है। गुरुवार रात भी पानी के लिए दो गुट भिड़ गए। घटना किशोरगंज के गाड़ीखाना इलाके में हुई। रात नौ बजे डीप बोर से पानी लेने के मामले में झड़प हुई जिसमें छह लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि पानी के लिए चाकूबाजी की यह घटना काफी दुखद है। सभी पक्षों से बात कर मामले की जांच करेंगे, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

क्या है मामला : दरअसल, किशोरगंज का रहने वाले भरत प्रसाद साहू भुइयांटोली के डीप बोर टैंक पर पानी लेने पहुंचा था। ठेला पर कई गैलन पानी ले जाने के दौरान स्थानीय लोगों ने उसे टोका तो इसपर विवाद हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम में भी भरत प्रसाद साहू इस जगह से पानी ले जा चुका था। इसी बात पर उसे रोका तो भरत ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद वहां मौजूद सुखदेव यादव के सीने पर भरत ने चाकू मार दिया।

हंगामा होने पर सुखदेव यादव की पत्नी सोना देवी, बेटा अजय यादव और सुनील यादव और दूसरे लोग मौके पर भरत साहू को रोकने पहुंचे। इसी दौरान भरत ने इन तीनों पर भी चाकू से हमला कर दिया। सोनी देवी के पेट में चाकू लगा वहीं अजय यादव के सीने में और सुनील यादव के बांह और कमर में चोट लगी। बीच-बचाव करने पहुंचे ऋषभ यादव का हाथ टूट गया और सोनू सिंह के हाथ में चाकू लगा।

आक्रोशित लोगों ने इसके बाद भरत साहू की जमकर पिटाई कर दी। घायलों को लोगों ने सेवा सदन में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने के बाद सुखदेव यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, कोतवाली थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपित भरत प्रसाद साहू के थाने ले आई। लोगों की पिटाई से भरत साहू को भी सिर समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं।

सेवा सदन में जुटे भुइयां टोली के लोग

घायलों के सेवा सदन अस्पताल पहुंचते ही भुइयां टोली के लोग सैकड़ों की संख्या में वहां पहुंच गए। लोगों का कहना था कि भरत साहू गुरुवार को पहली बार मुहल्ले में देखा गया था। शाम में भी ठेले पर भर कर पानी ले गया था। रात में दूसरी बार पानी लेने पहुंचा था। चूंकि पानी की किल्लत है इसलिए इसको ज्यादा पानी ले जाने का कारण पूछा गया था। इसके बाद इसने चाकू से हमला कर दिया।

भरत साहू के परिजन पहुंचे कोतवाली

भरत प्रसाद साहू ने पुलिस को बताया कि चाकू दूसरे पक्ष की ओर से चलाया गया था। आत्मरक्षा के दौरान चाकू दूसरे को लग गया। भरत ने कहा कि वो वहीं का रहने वाला है और उसका ननिहाल उसी इलाके में है।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.