Move to Jagran APP

स्त्रियों के सम्मान से ही समाज का गौरवमयी विकास संभव

सरला बिरला विवि में महिला दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:00 AM (IST)
स्त्रियों के सम्मान से ही समाज का गौरवमयी विकास संभव

जागरण संवाददाता रांची : सरला बिरला विवि में महिला दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। रांची विवि की परफॉर्मिंग आ‌र्ट्स डिपार्टमेंट की निदेशक डा. नीलिमा पाठक ने कहा कि जल, थल, नभ सहित सर्वत्र अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही नारी, फिर भी उन्हें प्रताड़ित करना या प्रताड़ित होते दिखाई पड़ना स्वस्थ समाज के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि स्त्रियों के सम्मान से ही समाज का चतुर्दिक व गौरवमयी विकास संभव हो सकता है। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. गोपाल पाठक, कुलसचिव डा. विजय कुमार सिंह, प्राचार्या डा. सुबानी बाड़ा सहित अन्य थी। नुक्कड़ नाटक से किया जागरुक

loksabha election banner

संसू, मांडर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची एवं मांडर प्रखंड प्रशासन की ओर से महिला दिवस पर डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर प्राधिकार के सचिव अभिषेक कुमार, बीडीओ सुलेमान मुंडारी, अंचलाधिकारी विजय हेमराज आदि थे।

::::::::::::::::::::::::::::::::::

महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

जासं, रांची : सामाजिक संस्था प्रेरणा जागृति विकास मंच और नारी शक्ति सेना गुलाबी गैंग के संयुक्त तत्वावधान में महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। नारी शक्ति सेना की अध्यक्ष रानी कुमारी ने महिलाओं को सम्मानित किया।

::::::::::::::

आस्था ने 45 महिलाओं को किया सम्मानित

जासं, रांची : सामाजिक संस्था आस्था जीवन एवं छात्र क्लब ग्रुप की ओर से डीएवी शिक्षादीप परिसर में 45 हुनरमंद महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर पावर लिफ्टर सुजाता, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शोभा यादव, सुनील कुमार साहू, पंकज सोनी, राजेश कुमार साहू, दीपक ओझा, संतोष प्रसाद गुप्ता आदि थे।

::::::::::::::::::::

महिला उत्थान पर संगोष्ठी का आयोजन

जासं, रांची : विश्वकर्मा महिला मंच की ओर से महिलाओं के उत्थान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंजुला शर्मा व संचालन खुशबू शर्मा ने किया। मंजुल शर्मा ने कहा कि महिलाएं संगठित होकर आत्मनिर्भर बने। कार्यक्रम में कविता शर्मा, रीना कर्मकार, सुमन शर्मा, रानी किरण, निशा कुमारी, संचिता कर्मकार आदि थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.