Move to Jagran APP

परिवर्तन के लिए महिलाओं को आगे आना होगा

डीएसपीएमयू में वीमेंस सेल के द्वारा महिला दिवस का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 06:21 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 06:21 AM (IST)
परिवर्तन के लिए महिलाओं को आगे आना होगा
परिवर्तन के लिए महिलाओं को आगे आना होगा

जागरण संवाददाता, रांची : डीएसपीएमयू में वीमेंस सेल के द्वारा महिला दिवस का आयोजन किया गया। कुलपति डा. सत्यनारायण मुंडा ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर अपनी पहचान बनाने की आवश्यकता है। लोकस्वर संगठन की संस्थापिका शालिनी संवेदना ने कविताओं से महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। मंच संचालन डा. शुचि संतोष बरवार तथा डा. शालिनी लाल ने किया। विकास भारती में संगोष्ठी का आयोजन

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती रांची द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रखंडों से स्वयं सहायता समूह की 62 महिलाओं ने भाग लिया। इन महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने के अनुभव को दूसरों के साथ साझा किया। स्वयं सहायता समूह की 11 महिलाएं रिया कुमारी, सुषमा देवी, नेहा टोप्पो, रिकी देवी, आशा गाड़ी, रुक्मिणी देवी, माला देवी, कान्ति तिग्गा, गीता कुमारी, सरिता झा, चंपा देवी को सम्मानित किया गया। नारी शक्ति का किया अभिवादन

जासं, रांची : सांस्कृतिक कार्य निदेशालय पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आड्रे हाउस में महिला दिवस पर नारी शक्ति का सांस्कृतिक अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बोकारो की लोक गायिका रंजू सिंह, कांति केरकेट्टा, रंजना कुमारी व सुषमा नाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अभाविप ने कालेजों में मनाया महिला दिवस

जागरण संवाददाता रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महिला दिवस पर विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । डोरंडा कालेज में परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के हाथों पर मेहंदी रचा कर नारी सशक्तीकरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्या व महिला सफाईकर्मिया को सम्मानित किया। एसएस मेमोरियल कालेज में महिला प्राध्यापक एवं सफाई कर्मी को मिठाई खिलाकर एवं परिषद की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। मारवाड़ी कालेज में भी सभी महिला कर्मियों को पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर महानगर मंत्री पल्लवी गाड़ी, आकांक्षा वर्मा, प्रज्ञा वेद, अनुप्रिया, सोनल, पूनम, अल्पना, बिंदिया, गुड़िया आदि थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.