Move to Jagran APP

ढोल, नगाड़े के साथ निकली संजय सेठ की विजय यात्रा

रांची लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद संजय सेठ की विजय यात्रा शुक्रवार को भव्य तरीके से निकली। हजारों की भीड़ इस यात्रा में शामिल थी।

By Edited By: Published: Sat, 25 May 2019 05:49 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 11:12 AM (IST)
ढोल, नगाड़े के साथ निकली संजय सेठ की विजय यात्रा
ढोल, नगाड़े के साथ निकली संजय सेठ की विजय यात्रा
जागरण संवाददाता रांची : रांची लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद संजय सेठ की विजय यात्रा शुक्रवार को ओटीसी ग्राउंड से अलबर्ट एक्का चौक के लिए आलौकिक रूप से निकली। ओटीसी ग्राउंड से निकली शोभायात्रा में लोग जुड़ते गए और कारवां आगे बढ़ता गया। रथनुमा वाहन में निकली संजय सेठ की शोभायात्रा में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, यदूनाथ पांडेय, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। साथ में हजारों समर्थक थे। लगभग 10 किलो मीटर की इस विजय यात्रा की शुरुआत भले ही 4.15 बजे हुई हो लेकिन भाजपा की जीत का आलम ऐसा था कि लोगों की महाजुटान दोपहर दो बजे से ही होने लगी थी। ओटीसी ग्राउंड ढोल-नगाड़े, ताशा पार्टी व मांदर की आवाज से गुंजायमान हो रहा था। हर हाथ में भाजपा का झंडा, भाजपा नेताओं के कटकाउट, बैनर से पटा पड़ा था। इसके बाद जैसे ही विजय यात्रा रथ निकली संजय सेठ के नाम के जयघोष से आसमान गूंज उठा। दो दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ निकली इस यात्रा के आगे-आगे ताशा पार्टी व परंपरागत ढोल-नगाड़े व मांदर की थाप में कार्यकर्ता व समर्थक झूमते हुए चल रहे थे। संजय सेठ के मुख्य रथ के पीछे भाजपा महिला विंग के सदस्य ओपन रथ में सवार हो कर साथ दे रही थीं। जबकि मुख्य रथ के आगे-आगे गाजे-बाजे के साथ युवा समर्थक मोटरसाइकिल में चल रहे थे। जगह-जगह समूह में हो रहा था स्वागत पूरी विजय यात्रा के दौरान शहर के आमलोग घरों से बाहर निकल कर नवनिर्वाचित सांसद का अभिनंदन व स्वागत कर रहे थे। विजय यात्रा का स्वरूप ऐसा जैसे शहर में रामनवमी व सरहूल एकसाथ मनाए जा रहे हों। संजय सेठ का पहला अभिनंदन पिस्का मोड़ से पहले वैश्य चौधरी कल्याण समिति ने किया। समिति के सदस्यों ने फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पिस्का मोड़ गुरुद्वारा समिति की ओर से जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। इसके बाद झारखंड नवशक्ति मजदूर यूनियन की ओर से ललित नारायण ओझा ने संजय सेठ का स्वागत किया। फूटे पटाखे, उड़ा गुलाल : विजय यात्रा की शुरुआत ही पटाखे फूटने से हुई। पिस्का मोड़ चौक के पास 20 मिनट के लिए तो ऐसा लगा मानों दीपावली व होली एक साथ मनाई जा रही हो। कार्यकर्ता लाल, पीला, हरा, केसरिया रंग के गुलाल में सराबोर होते रहे। कार्यकर्ता साथ आने-जाने वाले लोगों को गुलाल लगा रहे थे। मिठाईयां बांट रहे थे। शहर मानो थम सा गया था। शाम 4.15 बजे निकली विजय यात्रा शाम के 6 बजे के करीब रातू रोड चौराहा स्थित खादी बोर्ड कार्यालय पहुंची। यहां भी कार्यकर्ताओं व आमजनों का उत्साह देखते बन रहा था। थिरकते कदमों में जीत का एहसास : ताशा पार्टी की धुन पर लोगों के थिरकते कदम जीत के जोश को बता रहे थे। गाड़ियों में लगे-लगे बड़े साउंड बॉक्स में बजते गीत उत्साह को दोगुना कर रहे थे। बच्चा..बच्चा चौकीदार बनना चाहे, मोदी जी को जीत की बधाई ... सारे जहां से अच्छा ¨हदुस्तान हमारा...जैसे बजते गीत जोश को बढ़ा रहे थे। विजय यात्रा रातू रोड किशोरी यादव चौक के के बाद अपर बाजार महाबीर चौक चौक होते हुए शहीद चौक पहुंची। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अलबर्ट एक्का चौक पहुंच कर संजय सेठ ने परमवीर अलबर्ट एक्का को माल्यापर्ण किया। यहां भी लोगों ने जम कर आतिशबाजी की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.