Move to Jagran APP

रांची में आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियाे, वायरल करने की धमकी दे करता रहा यौन शोषण

रांची के रातू इलाके की एक 18 वर्षीय आदिवासी छात्रा से जबरन दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाया गया। इसके बाद वीडियाे के जरिए ब्लैकमेल कर करीब छह महनी से उसका यौन शोषण किया गया। इतना ही नहीं पीड़िता से मारपीट और धमकी भी दी गई।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 09:55 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 09:55 AM (IST)
रांची में आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियाे, वायरल करने की धमकी दे करता रहा यौन शोषण
रांची में आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियाे। जागरण

रांची, जासं । रांची के रातू इलाके की एक 18 वर्षीय आदिवासी छात्रा से जबरन दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाया गया। इसके बाद वीडियाे के जरिए ब्लैकमेल कर करीब छह महनी से उसका यौन शोषण किया गया। इतना ही नहीं, पीड़िता से मारपीट और धमकी भी दी गई। इससे परेशान होकर पीड़िता एसटी-एससी थाना पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई। आज इस मामले में पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। जबकि मेडिकल जांच भी करवाया जाएगा। बुधवार को छात्रा का कोविड टेस्ट करवाया गया था।

loksabha election banner

एफआईआर में छात्रा ने दुष्कर्म के अलावा जातिसूचक गाली देनो और बदनाम करने का आरोप लगाई है। पीड़िता ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। आरोपित का नाम आफताब अंसारी है। वह रातू थाना क्षेत्र के अगड़ू गांव का रहने वाला है। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि जब वह स्कूल जाती थी तो आरोपित आफताब अंसारी उसका पीछा करता था और छेड़छाड़ करता था। छात्रा आफताब से हमेशा परेशान रही। इसका वह विरोध करती थी, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इसबीच नवंबर 2020 में एक दिन घर में अकेला पाकर उसके घर में घुस गया और गलत हरकत करने लगा। इस दौरान जबरन दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस धमकी के बीच वह दुष्कर्म करता रहा।

विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म का विराेध करने पर आरोपित आफताब जान से मारने की धमकी देता था। धमकी से सहमी पीड़िता ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। लेकिन कुछ दिनों से वह काफी परेशान करने लगा। धमकी देकर हमेशा संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर एसटी-एससी थाना पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.