विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VHP के केंद्रीय संगठन महामंत्री बोले, विदेशी षडयंत्र के तहत आदिवासियों का हो रहा धर्मांतरण

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Tue, 13 Oct 2020 09:27 AM (IST)

Vishwa Hindu Parishad विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि अनुसूचित जाति व जनजातियों का धर्म ...और पढ़ें

विहिप की झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में शामिल लोग।
विहिप की झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में शामिल लोग।

रांची, जासं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनना है तो विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना अनिवार्य है। वहीं देश के अंदर ही उच्च गुणवत्ता वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की वस्तुओं का निर्माण करने के लिए उद्योगपतियों को आगे आना होगा। उन्होंने देश के अंदर परंपरागत कार्य करने वाले लोगों के कार्यों को विदेशी षडयंत्र के तहत दूसरे समुदायों के हाथों में जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हिंदू समुदाय का व्यवसाय बाधित हो रहा है।

विदेशी षडयंत्र के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के लोगों को धर्मांतरित करने का काम चल रहा है। उन्हें अपनी परंपराओं से दूर कर देश के अंदर विद्वेष फैलाने के साथ ही देश की एकता व अखंडता को खंडित करने का काम चल रहा है। वे रांची जिले के डकरा में विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

देशपांडे ने कहा कि हवाई यात्रा, रेल यात्रा, फाइव स्टार होटलों सहित अनेक स्थानों में हलाल मार्का की वस्तुओं का ही प्रयोग किया जाना देश के लिए चिंता का विषय बनता चला जा रहा है। हलाल मार्का का कारोबार आज अरबों-खरबों में करने का प्रयास हुआ है। इससे होने वाली आय का प्रयोग आतंकवादी संगठनों को बढ़ाने में किया जा रहा है। देश के अंदर लगभग 100 कंपनियां हलाल मार्का का प्रयोग कर रही हैं। उन्होंने भारतवासियों से आग्रह किया कि हलाल मार्का लगा हुआ सभी वस्तुओं का बहिष्कार करें।

बैठक में 24 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई, जिसमें पप्पू यादव को धनबाद महानगर मंत्री, धीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को गिरिडीह जिला मंत्री व रंगनाथ महतो को बजरंग दल प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख का दायित्व दिया गया। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, क्षेत्र संगठन मंत्री आकार पु केशव राजू, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा, प्रांत उपाध्यक्ष ध्रुवदेव तिवारी, प्रांत मंत्री डा. बिरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, विजय पांडेय, रंजन कुमार सिन्हा, क्षेत्र संयोजक जन्मेजय, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, संपर्क प्रांत प्रमुख संजय भारद्वाज, रांची विभाग संयोजक अमर प्रसाद सहित प्रांत के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।