अवैध बांग्लादेशी एवं रो¨हग्या मुसलमानों को सरकार बाहर निकाले : विहिप
रांची, जागरण संवाददाता। विश्व ¨हदू परिषद की प्रांतीय बैठक में प्रांत पदाधिकारियों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि अवैध बाग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या झारखंड में दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इससे प्रात में सुरक्षा की गंभीर समस्या की स्थिति बनती जा रही है।
रांची, जागरण संवाददाता। विश्व ¨हदू परिषद की प्रांतीय बैठक में प्रांत पदाधिकारियों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि अवैध बाग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या झारखंड में दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इससे प्रात में सुरक्षा की गंभीर समस्या की स्थिति बनती जा रही है। विहिप द्वारा राज्य सरकार से मांग की गई कि इन सभी की पहचान कर उन्हें राज्य से बाहर निकाला जाए। किशोरगंज स्थित प्रांत कार्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में इस आशय की बैठक की गई। बैठक में पूरे प्रांत में विहिप के 75 हजार नए हितचिंतक सदस्य बनाने का निर्णय भी लिया गया।
इस दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि विश्व हिंदू परिषद संपूर्ण झारखंड में बाग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को भगाने, लव जिहादियों से सामना करने तथा गोवंश हत्या को रोकने का जनजागरण चलाएगी।
अभियान पूरे प्रदेश में 23 सितंबर से नौ अक्टूबर तक चलेगा। प्रात के सभी जिलों की बैठक 16 सितंबर, प्रखंड बैठक 17-20 सितंबर एवं 28 अक्टूबर को विभाग की बैठक होगी। 18 सितंबर को बजरंग दल प्रात समिति की बैठक राची में एवं गोरक्षा की क्षेत्र की बैठक पांच, छह एवं सात अक्टूबर को देवघर में होगी। बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू, प्रात मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू, प्रात उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रात सहमंत्री विजय पांडे, प्रात सहमंत्री राम नरेश सिंह, एकल ग्रामीण राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानब्रह्म पाठक, बजरंग दल प्रात संयोजक दीपक ठाकुर, मनोज चंद्रवंशी, कन्हैया लाल, भवानी शकर गोस्वामी, दीपक मंडल, मिथिलेश महतो और संजय चौरसिया आदि उपस्थित थे।