विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VHP News: विहिप के कई पदाधिकारियों का बदला दायित्व... नीरज डोनेरिया बने बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक; झारखंड-बिहार के क्षेत्र संगठन मंत्री भेजे गए चेन्नई

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Tue, 28 Jun 2022 01:28 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 01:31 PM (IST)

VHP News विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कई पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया गया है। नीरज डोनेरिया को बजरंग ...और पढ़ें

VHP News: विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय केंद्रीय पबंध समिति की बैठक।
VHP News: विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय केंद्रीय पबंध समिति की बैठक।

रांची, [संजय कुमार]। VHP News विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय केंद्रीय पबंध समिति की बैठक तमिलनाडु के कांचीपुरम में संपन्न हुई, जिसमें विहिप के कई पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया गया। कई लोगों को नई जिम्मेदारी दी गई तो कई पदाधिकारियों के स्थान में परिवर्तन कर दिया गया। विहिप के झारखंड और बिहार के क्षेत्र संगठन मंत्री अकारपू केशव राजू को जहां चेन्नई भेजा गया, वहीं बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी को क्षेत्र संगठन मंत्री मेरठ का नया दायित्व दिया गया। वही नीरज डोनेरिया को बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। इसके साथ ही उन्हें केंद्रीय सहमंत्री का दायित्व भी दिया गया। बैठक में लगभग 45 पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन की घोषणा की गई।

सूत्रों के अनुसार केशव राजू झारखंड और बिहार में मतांतर के खिलाफ अच्छा काम कर रहे थे। इसे देखते हुए उन्हें तमिलनाडु भेजा गया, जहां मतांतरण एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। प्रतिवर्ष हजारों लोगों को मतांतरित करने का काम ईसाई मिशनरियों के द्वारा अवैध रूप से किया जा रहा है।

आनंद कुमार बने झारखंड-बिहार के क्षेत्र संगठन मंत्री

ओडिशा में प्रांत संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर रहे आनंद कुमार को क्षेत्र संगठन मंत्री झारखंड बिहार का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही मनोज कुमार को क्षेत्र संगठन मंत्री भोपाल, राजा राम को क्षेत्र संगठन मंत्री जयपुर व मनोज कुमार को क्षेत्र संगठन मंत्री भोपाल का दायित्व दिया गया। कई पदाधिकारियों को प्रांत संगठन मंत्री की नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें शरद प्रधान को प्रांत संगठन मंत्री पूर्वी उड़ीसा, सत्यनारायण को प्रांत संगठन मंत्री पश्चिमी उड़ीसा, राधेश्याम को प्रांत संगठन मंत्री जयपुर, नागेंद्र कुमार को प्रांत संगठन मंत्री उत्तर बिहार, नितिन जी को प्रांत संगठन मंत्री काशी व चंद्रकांत उपाध्याय को प्रांत संगठन मंत्री दक्षिण गुजरात का बनाया गया।

कई लोगों को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया गया

कई लोगों को राष्ट्रीय दायित्व दिया गया है। उनमें राजेश तिवारी को केंद्रीय सहमंत्री, अजय पारीख को केंद्रीय मंत्री, गौरव अग्रवाल केंद्रीय टोली सदस्य व राधा कृष्ण मनोरी और नरपत केंद्रीय मंत्री बनाए गए। इसके साथ ही दिनेश सांवरिया को केंद्रीय कोषाध्यक्ष व मनोज अरोरा को केंद्रीय सह कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

कई प्रांतों के बदले गए प्रांत अध्यक्ष

कुछ प्रांतों के प्रांत अध्यक्ष बदले गए हैं। इसमें वेंकटेश्वरलू प्रांत अध्यक्ष उत्तरी आंध्र प्रदेश, सुरेंद्र रेड्डी प्रांत अध्यक्ष तेलंगाना, चंपकलाल दक्षिण गुजरात प्रांत के अध्यक्ष, पंढरीनाथ प्रांत मंत्री तेलंगाना और रमेश भंडारी क्षेत्र सेवा प्रमुख तेलंगाना बनाए गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।