विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Topper : यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का झारखंड से भी है कनेक्शन, 5 साल पहले इस वजह से छोड़ा रांची शहर

Published: Tue, 16 Apr 2024 07:24 PM (IST)

UPSC Topper 2023 यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का झारखंड से भी जुड़ाव है। इनके दादा राजधानी ...और पढ़ें

UPSC Topper : यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का झारखंड से भी है कनेक्शन
UPSC Topper : यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का झारखंड से भी है कनेक्शन

HighLights

  1. आदित्य श्रीवास्तव के दादा रांची के इंद्रपुरी स्थित रोड नंबर एक में रहते थे।
  2. आदित्य के पिता की लखनऊ में नौकरी लगने के बाद परिवार शिफ्ट हुआ।

डिजिटल डेस्क, रांची। UPSC Topper Aditya Shrivastav यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का परिणाम मंगलवार को जारी किया। इस सिविल सर्विस परीक्षा में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, अनिमेष प्रधान ने दूसरा और डोनुरू अनन्या रेड्डी को तीसरा स्थान मिला है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का झारखंड से गहरा नाता रहा है। इनके दादा शिवराम श्रीवास्तव राजधानी रांची स्थित इंद्रपुरी में रोड नंबर एक में रहते थे। इस दौरान टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के पिता अजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक की नौकरी लखनऊ में लग गई। इसके चलते उनका पूरा परिवार लखनऊ में जाकर शिफ्ट हो गया।

आदित्य श्रीवास्तव का ननिहाल रांची के हरमू में है। उनके पड़ोसी नवेंदु उन्मेष ने बताया कि यहीं पर उनका मकान था, लेकिन पांच साल पहले यहां से मकान बेचकर परिवार लखनऊ चले गए।

आदित्य श्रीवास्तव को मिली थी 485वीं रैंक

वर्तमान समय में यूपीएससी परीक्षा में परचम लहराने वाले आदित्य श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ निवासी हैं। उन्होंने लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है।

इससे पहले आदित्य श्रीवास्तव ने 2021 में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की थी। उस वक्त उन्होंने 485वां स्थान पाया था। वह वर्तमान समय में हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 2022 में उनका चयन आईपीएस में हुआ था।

इतना ही नहीं, आदित्य श्रीवास्तव ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक किया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में डेढ़ साल तक काम किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की।

ये भी पढ़ें- 

UPSC CSE Result 2023: पापा लग रहा कुछ ज्यादा हो गया... रिजल्ट देखने के बाद ऐसा था टॉपर आदित्य का रिएक्शन

UPSC Result 2023 : झारखंड के अभ्यर्थियों ने UPSC में लहराया परचम, पढ़ें किसे मिला कौन सा स्थान