Move to Jagran APP

केबीसी में रांची के बिनोद जीते 3.20 लाख

रांची के कडरू निवासी वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी बिनोद कुमार को कौन बनेगा करोड़पति में खेलने का मौका मिला। सोमवार की रात इस प्रोग्राम का प्रसारण हुआ। केबीसी में बिनोद 12 लाख पचास हजार तक के प्रश्न तक हॉट सीट पर जमे रहे।

By Edited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 05:47 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 05:47 AM (IST)
केबीसी में रांची के बिनोद जीते 3.20 लाख
केबीसी में रांची के बिनोद जीते 3.20 लाख। जागरण

रांची, जासं। रांची के कडरू निवासी वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी बिनोद कुमार को कौन बनेगा करोड़पति में खेलने का मौका मिला। सोमवार की रात इस प्रोग्राम का प्रसारण हुआ। केबीसी में बिनोद 12 लाख पचास हजार तक के प्रश्न तक हॉट सीट पर जमे रहे। लेकिन इस प्रश्न का जवाब गलत देने के कारण उन्हें 3.20 लाख से ही संतोष करना पड़ा। 12.50 लाख का प्रश्न था- आजादी के वक्त महाराजा भूपेश सिंह कहां के राजा थे? उन्होंने इस प्रश्न का गलत जवाब दिया। हालांकि बिनोद कुमार ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि मेरे लिए इनाम की राशि से ज्यादा महत्व सदी के महानायक के सामने बैठना था।

loksabha election banner

डिफेंस एकेडमी चलाते हैं बिनोद

बिनोद कुमार रांची में डिफेंस एकेडमी नाम से संस्थान चलाते हैं। वे सेना में करियर बनाने के इच्छुक स्टूडेंट्स को गाइड करते हैं। उन्होंने कहा कि 19 वर्षों से केबीसी में जाने का प्रयास कर रहे था। लेकिन जिस दिन उनके बेटे की शादी थी उसी दिन केबीसी से कन्फर्मेशन कॉल आया। उन्होंने कहा कि मैं जीवन में लक्ष्य नहीं बदलता। केवल ईमानदार कोशिश करता हूं।

यही कारण है कि मुझे इतनी कोशिश के बाद महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का मौका मिला। यह मेरे लिए यादगार पल है। युवाओं को आगे बढ़ाएंगें बिनोद कुमार ने कहा कि केबीसी में जीते हुए पैसे से संस्थान को आगे बढ़ाएंगे। कहा, गांव के युवाओं में सेना में जाने की अधिक ललक होती है। लेकिन सही मार्गदर्शन के अभाव में सेना में नहीं जा पाते। वे इस पैसे से युवाओं को आगे बढ़ाएंगे। बिनोद कुमार ने कहा कि अमिताभ बच्चन के अंदर कुछ असाधारण है। वे पर्दे के सामने और पीछे दोनों ओर डाउन टू अर्थ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.