विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय में PHD में एडमिशन के लिए इंटरव्यू आज से, चार सदस्यीय कमेटी करेगी अभ्यर्थियों का मूल्यांकन

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:00 AM (IST)

रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन के लिए आज से साक्षात्कार शुरू हो रहे हैं। कुल 331 सीटों के लिए 567 ...और पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय

रांची विश्वविद्यालय

HighLights

  1. रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन के लिए इंटरव्यू शुरू।

  2. 331 सीटों के लिए 567 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।

  3. NET JRF स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन को लेकर गुरुवार को इंटरव्यू की शुरुआत होनी है। विवि की ओर से इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। संबंधित विषयों के एक्सपर्ट भी रांची पहुंच चुके हैं जो अलग-अलग विषयों के इंटरव्यू में शामिल होंगे। 

विवि के कुल 331 पीएचडी सीटों पर नामांकन के लिए 567 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे। शोध निदेशक डा. एमपी हसन ने बताया कि इस इंटरव्यू की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो रही है। इस दौरान इस प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी।

लिस्ट के अनुसार इंटरव्यू में शामिल होंगे अभ्यर्थी

रांची विश्वविद्यालय के पीएचडी नामांकन के इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की सूची पहले ही जारी कर दी गयी है। इस इंटरव्यू प्रक्रिया में कुल 567 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

सुबह 11 बजे से होने वाले इंटरव्यू की सूची के अनुसार अभ्यर्थियों को शामिल होना है। वे रांची विवि के वेबसाइट में देखकर इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसमें कुछ अभ्यर्थियों को 22 तो किसी को 23 और कुछ को 24 अक्टूबर को बुलाया गया है।

चार सदस्यीय कमेटी लेगी पीएचडी का इंटरव्यू

संबंधित विषय के विभागों में होने वाले पीएचडी नामांकन के इंटरव्यू के लिए चार सदस्यीय कमेटी होगी। जिसमें एक डीआरसी अध्यक्ष, कुलपति द्वारा मनोनीत विषय विशेषज्ञ, शोध निदेशालय द्वारा मनोनीत एक सदस्य और विभागीय पीएचडी समन्वय शामिल होंगे। 

वहीं अंतिम चयन नेट जेआरएफ के 70 प्रतिशत स्कोर एवं इंटरव्यू के 30 प्रतिशत अंक के आधार पर होगा। वहीं इंटरव्यू के पहले दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार डीआरसी द्वारा विश्वविद्यालय विभाग के संयोजक को अधिसूचित किया जाएगा। 

स्कोरकार्ड की छायाप्रतियां सभी पैनल सदस्यों को दी जाएंगी, जो प्रत्येक अभ्यर्थी को स्वतंत्र रूप से हस्ताक्षर सहित अंक देंगे। सभी सदस्यों के अंकों का औसत निकालकर उनके हस्ताक्षर सहित अंतिम स्कोरकार्ड तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- माओवाद के खिलाफ शहादत देनेवाले 24 बलिदानियों को झारखंड जगुआर ने दी श्रद्धांजलि, ATS ने रखा मौन