विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माओवाद के खिलाफ शहादत देनेवाले 24 बलिदानियों को झारखंड जगुआर ने दी श्रद्धांजलि, ATS ने रखा मौन

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:38 PM (IST)

पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड जगुआर ने माओवाद विरोधी अभियानों में शहीद हुए अपने 24 बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। आईजी ...और पढ़ें

अधिकारियों ने शहीदों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और उनके योगदान को याद किया।

अधिकारियों ने शहीदों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और उनके योगदान को याद किया।

HighLights

  1. पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड जगुआर ने दी श्रद्धांजलि।

  2. माओवाद व विधि व्यवस्था में 24 जवान बलिदान।

  3. आइजी अनूप बिरथरे ने शहीदों के परिवारों को सम्मान दिया।

राज्य ब्यूरो, रांची। पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर झारखंड जगुआर (जेजे) या स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड जगुआर के स्थापना काल से लेकर अब तक बलिदान हुए सभी 24 बलिदानियों को याद किया गया।

मौके पर झारखंड जगुआर के आइजी अनूप बिरथरे, डीआइजी इंद्रजीत महथा सहित सभी अधिकारियों-जवानों ने झारखंड जगुआर सहित पूरे देश के बलिदानियों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आइजी अनूप बिरथरे ने कहा कि झारखंड को माओवाद मुक्त करने में झारखंड जगुआर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें गर्व है कि वे झारखंड जगुआर का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वे बलिदान हुए जवानों-अधिकारियों के परिवार के साथ खड़े हैं और पूरा झारखंड जगुआर ऐसे परिवार का ऋणी रहेगा।

उनके सुख-दुख में यह बल हमेशा खड़ा रहेगा। समारोह के दौरान झारखंड जगुआर के जवानों, अधिकारियों ने सभी बलिदानियों को शोक सलामी दी।

jap

ये हैं झारखंड जगुआर के 24 बलिदानी

क्र.सं. पदनाम नाम तिथि
1
एएसआइ वायरलेस
इंद्रदेव सिंह
08 जुलाई 2010
2
सिपाही
ओमप्रकाश यादव
16 जुलाई 2010
3
सिपाही
मोहन कुमार नीरज
16 जुलाई 2010
4
सिपाही
अशोक कुमार
16 जुलाई 2010
5
सिपाही
बुधवा मुंडा
16 जुलाई 2010
6
सिपाही
गोपाल लकड़ा
16 जुलाई 2010
7
हवलदार
समरेश तिवारी
28 अगस्त 2010
8
सिपाही
मुकेश कुमार शर्मा
07 जनवरी 2013
9
सिपाही
मनोज बाख्ला
13 मार्च 2013
10
सिपाही
कृष्ण प्रसाद न्यौपाने
26 जून 2018
11
सिपाही
अजित ओडेया
26 जून 2018
12
सिपाही
परमानंद चौधरी
26 जून 2018
13
सिपाही
कुंदन कुमार सिंह
26 जून 2018
14
सिपाही
देव कुमार महतो
26 जून 2018
15
सिपाही
अजय कुजूर
26 जून 2018
16
सिपाही
खंजन कुमार महतो
04 अक्टूबर 2019
17
सिपाही
अखिलेश राम
04 अक्टूबर 2019
18
सिपाही
हरद्वार साह
04 मार्च 2021
19
हवलदार
देवेंद्र कुमार पंडित
04 मार्च 2021
20
सिपाही
किरण सुरीन
04 मार्च 2021
21
उप समादेष्टा
राजेश कुमार
28 सितंबर 2021
22
दारोगा
अमित कुमार तिवारी
14 अगस्त 2023
23
सिपाही
गौतम कुमार
14 अगस्त 2023
24
सिपाही
सुनील धान
12 अप्रैल 2025

आतंकवाद निरोधी दस्ता ने बलिदानियों के सम्मान में रखा मौन

झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) में बलिदानियों के याद व सम्मान में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया।

मौके पर एसपी एटीएस राजकुमार मेहता सहित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर झारखंड सहित पूरे देश में एक साल के भीतर बलिदान हुए सभी 154 जांबाज जवानों, अधिकारियों को याद किया गया।

यह भी पढ़ें- पुत्र धर्म निभाकर पेश की मिशाल, अभिभावक बनकर पुलिसकर्मियों का भी करें कल्याण; हेमंत सोरेन से एसोसिएशन की अपील

यह भी पढ़ें- माओवादियों का खात्मा कर लौट रही बटालियनें, झारखंड में सेंट्रल फोर्स के खाली सुरक्षा कैंप बनेंगे विकास के केंद्र