Move to Jagran APP

जल संरक्षण के लिए अनोखी पहल, बारिश के पानी को जलाशयों तक ले जाने के लिए बनेगा रास्ता

वर्षा जल को बचाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को रांची में पौधरोपण कर इसकी शुरुआत की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 04:24 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 04:24 AM (IST)
जल संरक्षण के लिए अनोखी पहल, बारिश के पानी को जलाशयों तक ले जाने के लिए बनेगा रास्ता

जागरण संवाददाता, रांची : वर्षा जल को बचाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के संयुक्त प्रयास से डीएसपीएमयू के सभागार में जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा जिसके तहत बारिश के पानी को रोकने, भूगर्भ जलस्तर को बढ़ाने और बारिश के पानी को तालाबों तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता बनाने जैसे प्रयास किए जाएंगे। बुधवार के कार्यक्रम में इससे संबंधित जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी गई। इस कार्यक्रम में निगम के कर्मियों और अधिकारियों के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थीं।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त दिव्यांशु झा और एसएसपी अनीश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों के साथ वार्ड पार्षदों ने विवि परिसर में पौधा लगाया। रांची नगर निगम एक मॉडल बनकर पूरे देश के सामने आएगा

उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। नगर आयुक्त के मार्गदर्शन में रांची नगर निगम एक मॉडल बनकर पूरे देश में सामने आएगा। इधर जल संचयन के लिए उप विकास आयुक्त द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्र के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। मुख्य मार्ग के किनारे लगाए जाएं पेड़ -

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि हाइवे और मुख्य मार्गो के चौड़ीकरण के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होती है। अच्छी बारिश के लिए इन सडकों पर पेड़ लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे पौधों को बड़ा होने में समय लगता है और कई पौधे नष्ट हो जाते हैं। इसलिए पौधों के बजाय बड़े पेड़ लगाए जाएं जो कि कुछ सालों में ही छांव देने के योग्य हो। नगर आयुक्त ने भी तालाबों के किनारे पौधे लगाने की बात कही। खराब चापाकल बनेंगे वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर

नगर आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि निगम ने शहर के कई अपार्टमेंट को चिह्नित किया है। इन सभी अपार्टमेंट में हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा जो चापाकल खराब हैं, उन्हें हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिव्यांशु झा ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत राज्य के दो जिलों का चयन किया गया है, जहा पर भूगर्भ जल स्तर को सुधारने के लिए काम किया जाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.