Move to Jagran APP

राष्ट्रीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

होटवार शूटिंग रेंज तीन स्थित सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में चल रहे राष्ट्रीय अंडर-17 प्रतियोगिता में झारखंड का जलवा रहा। बालक ओर बालिका दोनों वर्गो में राज्य के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 07:12 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 07:12 AM (IST)
राष्ट्रीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रांची : होटवार शूटिंग रेंज तीन स्थित सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में चल रहे राष्ट्रीय एसजीएफआई अंडर 17 स्कूल तीरंदाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी झारखंड के तीरंदाजों का बोलबाला रहा। मेजबान टीम के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दिन रविवार को इंडियन राउंड के टीम चैंपियनशिप के बालक-बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।

loksabha election banner

बालक वर्ग में झारखंड टीम ने सबसे अधिक 1925 स्कोर किया। टींम में कृष्णा पिंगुआ, पवन कुमार, सचिन कुजूर और राजू सिजुई शामिल थे। 1896 अंक के साथ मणिपुर की टीम दूसरे और 1894 अंक के साथ राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर रही।

बालिका वर्ग में झारखंड ने सर्वाधिक 1859 अंक हासिल किया। निकिता कुमारी, सरिता कुमारी, रीना कुमारी और रजनी किरण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड की टीम चैंपियन बनाया। उत्तर प्रदेश की टीम 1901 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर रही गुजरात की टीम ने 1770 अंक हासिल किए। चैंपियनशिप के पहले दिन निकिता कुमारी ने इंडियन राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में चैंपियन रही।

प्रशिक्षण शिविर में दिए गए कराटे के टिप्स: शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को श्री अरविंदो सोसाइटी स्थित कराटे प्रशिक्षण केन्द्र में एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण सह ग्रेडेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राची जिला के शोकफ के विभिन्न कराटे प्रशिक्षण सेंटर के 245 कराटेकारों ने हिस्सा लिया। शोकफ के मुख्य तकनीकी निदेशक मानस सिन्हा के द्वारा प्रशिक्षण एवं ग्रेडेशन लिया गया। शिविर में सुदीप शाहदेव, राजकिशोर गुप्ता, सूरज मेहता, नंदकिशोर महतो ने सहयोग किया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कराटेकार अंतरा थिरकन, अभिषेक महतो, राधिका खंडेवाल, जीतराज केरकेंट्टा, पियूष कुमार, आर्यन दत्त, शुभागी प्रिया, कन्हैया कुमार, रितिका राज सिन्हा, कृति कुमारी, अक्षय सत्यराज को रमेश भाई के द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर वेद सुबीर, उमेश रजक, मनीष कुमार, गौरी आनंद, रिषभ आनंद, शिवराज सिंह उपस्थित थे।

रांची ओवरऑल चैंपियन : झारखंड मिक्स बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय झारखंड राज्य मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रांची की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। रामगढ़ की टीम को द्वितीय स्थान मिला और धनबाद टीम को तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के स्कूलों और क्लबों के 250 खिलाड़ी व 40 अधिकारियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता व‌र्ल्ड मिक्स बॉक्सिंग फेडरेशन के नियमानुसार हुई। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, झारखंड मिक्स बॉक्सिंग संघ के महासचिव और मुख्य प्रशिक्षक मो. इबरार कुरैशी के देख रेख में प्रतियोगिता हुई।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन वार्ड 49 की पार्षद जमीला खातून, सनराइज अकादमी के स्कूल के डायरेक्टर मो. गुलाम गौस, दीपक वर्मा ने किया। सेवन स्टार की संघर्षपूर्ण जीत : लाल बहादुर शास्त्री स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को सेवन स्टार एफसी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में डंगराटोली एफसी पेनाल्टी शूटआउट मे 3-2 से पराजित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.