Move to Jagran APP

राष्ट्रीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड बना ओवरऑल चैंपियन, हरियाणा उपविजेता

अंडर-17 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। झारखंड की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, हरियाणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 07:19 AM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 07:19 AM (IST)
राष्ट्रीय अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड बना ओवरऑल चैंपियन, हरियाणा उपविजेता

जासं, रांची : होटवार के टिकैत उमराव शूटिंग रेंज थ्री में चल रहे 64वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप के खिताब अपने नाम किया। हरियाणा की टीम उपविजेता रही जबकि उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

loksabha election banner

प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने चार स्वर्ण पदक सहित कुल 10 पदक अपने नाम किया। इसमें तीन रजत और तीन कास्य पदक शामिल है। वहीं उप विजेता हरियाणा टीम ने चार स्वर्ण, तीन रजत व एक कास्य सहित कुल आठ पदक जीते।

महाराष्ट्र की टीम ने दो स्वर्ण और दो रजत और एक कास्य पदक जीता था। वहीं उत्तरप्रदेश की टीम ने भी दो स्वर्ण, दो रजत और एक कास्य पदक जीता। विभाग के पदाधिकारियों ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उप निदेशक वेद रत्न मोहन, उमा जायसवाल, हरेंद्र सिंह, ओलिंपियन रीना कुमारी आदि उपस्थित थे।

झारखंड ने गुजरात को हराया : त्रिपुरा के अगरतला शहर में चल रहे राष्ट्रीय विद्यालय अंडर- 17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में झारखंड की बालिका टीम ने गुजरात को 2-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से शारदा कुमारी व सुनीता मुंडा एक-एक दागा।

कृष की घातक गेंदबाजी : बीके बिड़ला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में कृष की (20 रन पर छह विकेट) घातक गेंदबाजी की बदौलत जेके इंटरनेशनल ने आरटीसी को तीन विकेट से पराजित किया। पहले खेलते हुए आरटीसी की टीम 148 रनों पर आउट हो गई। बलराम ने 30, कुलदीप ने 21 रन बनाए।

कृष ने छह व अभिषेक ने दो विकेट लिए। जवाब में जेके इंटरनेशनल की टीम ने सात विकेट पर 151 रन बना लिए। प्रशांत ने 26, अभिषेक ने 22, जेसु ने 19 रन बनाए। आरटीसी के बलराम ने तीन विकेट लिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.