Move to Jagran APP

UP News: यूपी के बदायूं से झारखंड की हिंदू लड़की बरामद, रवि बनकर मुस्लिम युवक भगा ले गया

UP News झारखंड की हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उत्तर प्रदेश के बदायूं का मुस्लिम युवक घर से भगा ले गया। लव जिहाद का यह मामला पलामू का है। जहां मुस्लिम युवक ने रवि बनकर हिंदू लड़की को बहलाया उसके बाद बदायूं लाकर जबरन निकाह करने लगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 05:16 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 09:10 AM (IST)
UP News: झारखंड की हिंदू लड़की को फंसाकर उत्तर प्रदेश के बदायूं का मुस्लिम युवक घर से भगा ले गया।

मेदिनीनगर (पलामू)। UP News झारखंड की हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उत्तर प्रदेश के बदायूं का मुस्लिम युवक घर से भगा ले गया। लव जिहाद का यह मामला पलामू का है। जहां मुस्लिम युवक ने रवि बनकर हिंदू लड़की को बहलाया, उसके बाद बदायूं लाकर जबरन निकाह करने लगा। हालांकि, लड़की के शोर मचाने पर बवाल हो गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। इसमें पलामू पुलिस से उत्तर प्रदेश की बदायूं पुलिस की सूचना पर किशोरी को बरामद कर लव जिहाद के आरोपित मुनफद उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

पिपरा थाना प्रभारी सूरज चैल ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि पोस्को व अन्य धाराओं के तहत आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि यूपी के बदायूं के गांव सराय पिरिया गांव का मुनफद हुसैन चार माह पहले पिपरा में मजदूरी कर रहा था। वह अपनी पहचान छिपाकर खुद को रवि बताता था। इस दौरान हिंदू किशोरी के साथ प्रेम संबंध बनाकर एक सप्ताह पहले मंदिर में शादी का दिखावा किया था।

पिछले 24 जून वह किशोरी को बदायूं ले गया। इस बीच सच्चाई पता चलने पर किशोरी द्वारा विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया था। इसी बीच रविवार को मौलवी को बुलाकर जबरन निकाह पढ़वाने की तैयारी थी। लेकिन जैसे ही किशोरी को कमरे से बाहर लाया गया, उसने शोर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झारखंड पुलिस से संपर्क कर पूरे वस्तु स्थिति की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही सोमवार को पलामू पुलिस की एक टीम बदायूं पहुंचकर ना सिर्फ किशोरी को अपने साथ लेते गई, बल्कि अपहरण मामले के आरोपित मुनफद उर्फ रवि को भी औपचारिक रूप गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस के समक्ष किशोरी ने मुनफद, उसकी मां सलमा, पिता बबलू हसन व मौलवी पर जबरन निकाह व मतांतरण कराने के प्रयास का आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.